1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Hockey World Cup: वेल्स के खिलाफ जीतकर भी भारत को क्वार्टरफाइनल से बाहर होने का खतरा, जानें क्या कहते हैं नियम

Hockey World Cup: वेल्स के खिलाफ जीतकर भी भारत को क्वार्टरफाइनल से बाहर होने का खतरा, जानें क्या कहते हैं नियम

 Edited By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 18, 2023 01:36 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 03:13 pm IST

Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप स्टेज में अपना अंतिम मैच वेल्स के खिलाफ खेलना है।

Hockey World Cup 2023- India TV Hindi
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 Image Source : HOCKEY INDIA (TWITTER)

Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप का रोमांज पूरी तरह से बढ़ गया है। सभी पूल पूरी तरह से खुल गए हैं। भारत के पूल डी में कुल तीन दावेदार क्वार्टर फाइनल की रेस में बने हुए हैं। ऐसे में भारत को अपना अगला मुकाबला किसी भी कीमत पर जीतना होगा। पहले मैच में मिली जीत और दूसरे में ड्रॉ के बाद टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना बेहद अहम है। इस वक्त भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारत को अपना अगला मुकाबला वेल्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच गुरुवार को खेला जाएगा।

भारत के लिए जीत अहम

पिछले मैच में गोलरहित ड्रॉ खेलने वाली भारतीय टीम एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के आखिरी पूल मैच में जब वेल्स से खेलेगी तो उसका लक्ष्य बड़े अंतर से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में सीधे जगह बनाने का होगी। भारत और इंग्लैंड के दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ से चार अंक हैं लेकिन इंग्लैंड गोल औसत से आगे है। इंग्लैंड का गोल औसत प्लस पांच है जबकि भारत का प्लस दो है। भारत के लिए फायदा यह होगा कि मैच से पहले उसे पता होगा कि उसे कितने गोल से जीतना है क्योंकि इंग्लैंड और स्पेन का मैच उससे पहले है। भारत को किसी भी कीमत पर इस डायरेक्ट क्वॉर्टरफाइनल में जाने के लिए यह मैच जीतना होगा। अगर टीम इंडिया दूसरे स्थान पर खत्म करती है तो उन्हें क्रॉसओवर मैच खेलाना होगा।

राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम पर दो मैच खेलने के बाद अब टीम कलिंगा स्टेडियम पर इस वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेलेगी। चारों पूल से शीर्ष टीम की दो टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जाएगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें क्रॉसओवर मैच खेलेंगी। एक पूल की दूसरे स्थान की टीम दूसरे पूल की तीसरे स्थान की टीम से खेलेगी और विजयी टीम पूल की शीर्ष टीम से क्वार्टर फाइनल खेलेगी। भारत पूल डी में शीर्ष रहकर सीधे क्वालीफाई कर लेता है तो उसे एक मैच कम खेलना होगा और अंतिम आठ में टीम तरोताजा होगी। 

क्या बोले टीम के खिलाड़ी 

मिडफील्डर और पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा ,‘‘अगर हम पूल में शीर्ष रहते हैं तो एक मैच कम खेलेंगे जो अच्छा होगा। हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाकर रणनीति पर अमल करने की कोशिश करेंगे।’’ भारत के लिए चिंता का सबब पेनल्टी कॉर्नर है। अब तक मिले नौ पेनल्टी कॉर्नर से भारतीय टीम सीधे गोल नहीं कर सकी है। अमित रोहिदास ने स्पेन के खिलाफ गोल किया था लेकिन हरमनप्रीत सिंह की ड्रैग फ्लिक नाकाम रहने के बाद रिबाउंड पर वह गोल हुआ था। ड्रैग फ्लिकर और कप्तान हरमनप्रीत का खराब फॉर्म भारत की चिंता का विषय बना हुआ है जो स्पेन के खिलाफ पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल भी नहीं कर सके थे। 

भारत को फील्ड गोल करने के मौके भी भुनाने होंगे। मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा,‘‘मौके गंवाने से हमें बचना होगा। वेल्स के खिलाफ हमें भारी अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।’’ मैच से पहले भारत को झटका लगा है क्योकि मिडफील्डर हार्दिक सिंह चोट के कारण यह मैच नहीं खेल सकेंगे। वह क्रॉसओवर या क्वार्टर फाइनल तक ही फिट हो पाएंगे। उनकी जगह विवेक सागर प्रसाद खेलेंगे। दूसरी ओर दोनों मैच हार चुकी वेल्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और प्रतिष्ठा के लिए ही खेलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल