1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशिया कप को लेकर आई बड़ी खबर, पाकिस्तान ने उगला जहर, कर डाली ये बड़ी मांग

एशिया कप को लेकर आई बड़ी खबर, पाकिस्तान ने उगला जहर, कर डाली ये बड़ी मांग

 Written By: Vanson Soral
 Published : May 31, 2025 08:02 pm IST,  Updated : May 31, 2025 08:08 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनावपूर्ण रिश्तों के बीच एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : GETTY

भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच एशिया कप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एशिया कप का आयोजन इस साल भारत में होना है। ऐसे में पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि अगर उनकी टीम को वीजा की गारंटी नहीं दी जाती है, तो वह टूर्नामेंट को भारत के बाहर आयोजित कराने की मांग रखेंगे।

दरअसल, भारत के पास हॉकी के एशिया कप की मेजबानी है। टूर्नामेंट का आयोजन इस साल अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में होना है। टूर्नामेंट के आयोजन से करीब ढ़ाई महीने पहले पाकिस्तान हॉकी महासंघ यानी PHF का बड़ा बयान सामने आया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने कहा है कि अगर उनकी हॉकी टीम के लिए वीजा की गारंटी नहीं दी जाती है तो वह आगामी एशिया कप को भारत से बाहर आयोजित कराने की मांग करेंगे।

PHF ने रखी बड़ी मांग

पीएचएफ के प्रवक्ता ने कहा कि महासंघ अपनी टीम को टूर्नामेंट में भेजने पर तभी विचार करेगा जब एशियाई हॉकी महासंघ और स्थानीय आयोजक वीजा जारी करने का लिखित आश्वासन देंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद अगर वीजा की गारंटी दी जाती है तो हम भारत में खेलने की मंजूरी के लिए अपनी सरकार से संपर्क करेंगे। हमारी सरकार द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे, हम उनका पालन करेंगे लेकिन पाकिस्तान की नीति हमेशा से खेल और राजनीति को अलग रखने की रही है।

पाकिस्तान हॉकी महासंघ का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब इस महीने की शुरुआत में दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन गई थी। अब इस तनावपूर्ण माहौल के बीच पाकिस्तान हॉकी टीम की भारत यात्रा पर अनिश्चितता छा गई है। एशिया कप 2025 का आयोजन इस साल भारतीय सरजमीं पर होना हैं, लेकिन अभी तक टूर्नामेंट की तारीख और वेन्यू को लेकर अंतिम घोषणा नहीं हुई है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब सबकी निगाहें भारतीय खेल मंत्रालय, एशियन हॉकी महासंघ और आयोजकों पर टिकी हुई हैं। क्या भारत वीजा की गारंटी देगा या टूर्नामेंट न्यूट्रल पर शिफ्ट होगा, इसका फैसला आने वाले दिनों में हो सकता है।

(PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल