1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मनु भाकर से मेडल की हैट्रिक की उम्मीद, Paris Olympics के 8वें दिन भारत का रहेगा ये पूरा शेड्यूल

मनु भाकर से मेडल की हैट्रिक की उम्मीद, Paris Olympics के 8वें दिन भारत का रहेगा ये पूरा शेड्यूल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 03, 2024 07:20 am IST,  Updated : Aug 03, 2024 07:22 am IST

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के 8वें दिन भारतीय एथलीट अधिक इवेंट में हिस्सा लेते हुए नहीं दिखाई देंगे लेकिन सभी की नजरें एकबार फिर से मनु भाकर पर लगी रहने वाली हैं, जो आज महिला 25 मीटर पिस्टल के मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगी।

Manu Bhaker- India TV Hindi
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का 8वें दिन का शेड्यूल। Image Source : GETTY

India Schedule In Paris Olympics 2024 On 3rd August: पेरिस ओलंपिक 2024 के 7वें दिन भले ही भारत के खाते में कोई मेडल नहीं जुड़ा लेकिन इसके बावजूद ये दिन काफी खास जरूर रहा। अब तक इस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकीं मनु भाकर ने शूटिंग में एक और पदक जीतने की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। मनु ने महिला 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में अपनी जगह को बना लिया है जिसमें उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया। वहीं भारतीय हॉकी टीम का आखिरी ग्रुप मुकाबले में भी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला जहां वह ऑस्ट्रेलिया की टीम को ओलंपिक में 52 साल के बाद किसी मुकाबले में मात देने में कामयाब हो सके। इसके अलावा लक्ष्य सेन ने भी पुरुष बैडमिंटन के सिंगल्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

मनु से सभी को पदकों की हैट्रिक की उम्मीद

भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में 8वें दिन के शेड्यूल को देखा जाए तो उसमें आज अधिक इवेंट्स में एथलीट हिस्सा लेते हुए दिखाई नहीं देंगे। इसके बावजूद सभी की नजरें महिला 25 मीटर पिस्टल के मेडल इवेंट पर टिकी रहने वालीं हैं जिसमें मनु भाकर एक्शन में दिखाई देंगी। क्वालिफिकेशन राउंड में मनु का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था, ऐसे में सभी को उम्मीद है कि वह पजदों की हैट्रिक करने में जरूर कामयाब होंगी। इस इवेंट के अलावा भारत के बॉक्सिंग खिलाड़ी निशांत देव आज पुरुष 71 किलोग्राम की कैटेगिरी में क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगे।

यहां पर देखिए भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में 8वें दिन यानि 3 अगस्त का शेड्यूल:

  1. पुरुष गोल्फ में स्ट्रोक प्ले का तीसरा राउंड - शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर- भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे
  2. पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन दूसरा दिन - अनंत जीत सिंह नरूका - भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे
  3. महिला स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन - रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान - भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से
  4. महिला 25 मीटर पिस्टल मेडल इवेंट - मनु भाकर - भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे
  5. आर्चरी में महिला व्यक्तिगत (1/8 एलिमिनेशन) -  दीपिका कुमारी बनाम मिशेले क्रोपेन (जर्मनी) -  भारतीय समयानुसार दोपहर 1:52
  6. आर्चरी में महिला व्यक्तिगत (1/8 एलिमिनेशन) - भजन कौर बनाम डियांडा चोइरूनिसा (इंडोनेशिया) - भारतीय समयानुसार दोपहर 2: 05
  7. नौकायान में महिला डिंगी (रेस 4) - नेत्रा कुमानन - भारतीय समयानुसार दोपहर 3:35 से
  8. नौकायान में महिला डिंगी (रेस 5) - नेत्रा कुमानन - रेस नंबर 4 खत्म होने के बाद
  9. नौकायान में महिला डिंगी (रेस 6) - नेत्रा कुमानन - रेस नंबर 5 खत्म होने के बाद
  10. नौकायान में पुरुष डिंगी (रेस 5) - विष्णु सरवनन - भारतीय समयानुसार दोपहर 3:50
  11. नौकायान में पुरुष डिंगी (रेस 6) - विष्णु सरवनन - रेस नंबर 5 खत्म होने के बाद
  12. पुरुष बॉक्सिंग में 71 किलोग्राम कैटेगिरी का क्वार्टर फाइनल - निशांत देव बनाम मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज (मेक्सिको) - भारतीय समयानुसार रात 12:18 पर

ये भी पढ़ें

Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा ने बनाया सबसे बड़ा कीर्तिमान, भारत के हिटमैन बने नंबर वन

टीम इंडिया ने खत्म किया 52 साल का सूखा, पेरिस ओलंपिक 2024 में ऑस्ट्रेलिया को पीटकर रच दिया इतिहास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल