1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत ने जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जानें अब तक कौन-कौन सी टीम जीत चुकी ये खिताब

भारत ने जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जानें अब तक कौन-कौन सी टीम जीत चुकी ये खिताब

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 12, 2023 11:10 pm IST,  Updated : Aug 13, 2023 10:29 am IST

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब भारत ने जीता। उन्होंने चौथी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। आइए इस मौके पर जानें कि किन टीमों ने अब तक इस खिताब को जीता है।

Indian Hockey Team- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम Image Source : AP

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 भारत में खेला गया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने मलेशिया को 4-3 से हार दिया। इस रोमांचक मुकाबले में एक पल ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ये खिताब नहीं जीत पाएगी, लेकिन अंतिम के दो क्वार्टर में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को ये खिताब जीतने में मदद की। आपको बता दें कि भारत ने अब कुल मिलाकर चार बार इस खिताब को जीत लिया है। टीम इंडिया इस खिताब को सबसे ज्यादा बार हासिल करने वाली टीम बन गई है।

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा

भारतीय टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीतकर पाकिस्तान की टीम को पछाड़ दिया है। इससे पहले पाकिस्तान और भारत दोनों टीमों ने इस खिताब को तीन-तीन बार जीता था, लेकिन टीम इंडिया अब पाकिस्तान की टीम से एक कदम आगे निकल गई है। भारतीय हॉकी टीम ने साल 2011, 2016, 2018 और 2023 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। आइए एक नजर डालें कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक किन-किन टीमों ने ये खिताब जीता है।

इन टीमों ने जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इस टूर्नामेंट के पहले सीरीज को भारतीय हॉकी टीम ने जीता था। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की टीम को पेनल्टी शूटआउट ने 4-2 से हराया था। टूर्नामेंट के दूसरे सीजन साल 2012 में खेला गया। इस सीजन का फाइनल पाकिस्तान टीम ने जीता। उन्होंने फाइनल में टीम इंडिया को 5-4 के अंतर से हराया था। साल 2013 में पाकिस्तान टीम ने एक बार फिर से इस खिताब को जीता। इसके बाद एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा सीजन साल 2016 में खेला गया। जिसे टीम इंडिया ने जीता था। भारत ने इस साल फाइनल में पाकिस्तान टीम को ही हराया था। टूर्नामेंट का 5वां सीजन साल 2018 में खेला गया था। इस सीरीज भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें चैंपियन बनी थी, क्योंकि फाइनल बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब साल 2018 तक सिर्फ भारत और पाकिस्तान की टीम ने ही जीता था। लेकिन साल 2021 के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब साउथ कोरिया की टीम ने जीता। उन्होंने फाइनल में जापान की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। ये पहली बार था जब भारत और पाकिस्तान के अलावा किसी टीम ने फाइनल का खिताब जीता था। वहीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी इस साल पहली बार भारत में खेला गया। उसे टीम इंडिया ने जीता। जहां उन्होंने फाइनल में मलेशिया को हराया। ऐसे में सात एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में से चार भारत, तीन पाकिस्तान और एक साउथ कोरिया ने जीता है।

यह भी पढ़ें

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की बादशाह बनी टीम इंडिया, ऐसे मिली जीत; कुछ ही मिनटों में पलटा पूरा खेल

IND vs WI: अक्षर पटेल नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार टी20 में किया ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल