1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी अंडर-20 एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई, 2 दशक में पहली बार बनाई जगह

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी अंडर-20 एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई, 2 दशक में पहली बार बनाई जगह

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 10, 2025 08:24 pm IST,  Updated : Aug 10, 2025 08:24 pm IST

भारतीय महिला अंडर-20 फुटबॉल टीम 2 दशक के बाद एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हो गई है। भारतीय टीम ने क्वालीफाइंग मैच में म्यांमर को मात देने के साथ अपनी जगह को पक्का किया।

Football Stadium- India TV Hindi
फुटबॉल स्टेडियम Image Source : GETTY

भारतीय महिला अंडर 20 फुटबॉल टीम ने 10 अगस्त को यांगून के थुवुन्ना स्टेडियम में महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर ग्रुप डी के अपने तीसरे और आखिरी मुकाबले में म्यांमार की टीम को 1-0 से हराने में कामयाब रही। इस जीत के साथ भारतीय महिला फुटबॉल टीम लगभग 2 दशक के बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी कर गई है। भारतीय महिला अंडर 20 टीम का क्वालीफायर राउंड में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें वह आखिरी मैच में जीत के साथ ग्रुप-डी में 7 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है।

पूजा के एकमात्र गोल ने दिलाई दी म्यांमार के खिलाफ जीत

म्यांमार के खिलाफ मुकाबले में भारतीय महिला अंडर-20 टीम को जीत दिलाने में पूजा के एकमात्र गोल ने अहम भूमिका निभाई। पूजा का ये गोल मुकाबले के 7वें मिनट में आया था। पहले हाफ के दौरान भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाकर रखा हुआ था। इसके बाद दूसरे हाफ में म्यांमार टीम की तरफ से वापसी की कोशिश तो की गई लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। भारतीय महिला फुटबॉल अंडर-20 टीम ने इससे पहले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट में साल 2006 में क्वालीफाई किया था।

थाईलैंड में साल 2026 में खेला जाएगा टूर्नामेंट

एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट साल 2026 में थाईलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने भी जुलाई महीने में एएफसी महिला एशियाई कप 2026 के लिए अपनी जगह को पक्का किया था। भारतीय महिला अंडर 20 फुटबॉल टीम ने क्वालीफायर राउंड में इंडोनेशिया के साथ जहां गोलरहित ड्रॉ खेला था तो वहीं तुर्कमेनिस्तान को एकतरफा 7-0 से मात दी थी। अभी भारत के ग्रुप में शामिल म्यांमार के कुल चार अंक हैं और उसे तुर्कमेनिस्तान से मुकाबला खेलना बाकी है और उसमें यदि वह जीत हासिल भी करती है तो उसके अधिकतम 5 अंक हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

AUS vs SA: मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी, छक्का जड़ते ही रचा नया इतिहास

अर्शदीप के पास T20I क्रिकेट में ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल