1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुजीत कलकल ने रचा इतिहास, अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

सुजीत कलकल ने रचा इतिहास, अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 28, 2025 09:59 am IST,  Updated : Oct 28, 2025 09:59 am IST

भारतीय पहलवान सुजीत कल्कल ने U23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेन्स फ्रीस्टाइल 65kg टाइटल मुकाबले में उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव को 10-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

sujit kalkal- India TV Hindi
सुजीत कलकल Image Source : PTI

U23 World Wrestling Championships 2025: भारत के युवा पहलवान सुजीत कलकल ने इतिहास रचते हुए अंडर-23 रेसलिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया। सुजीत ने मेन्स फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम कैटेगिरी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। 27 अक्टूबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में सुजीत ने उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव को 10-0 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला कुल चार मिनट और 54 सेकंड तक चला, जिसके बाद रेफरी ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर सुजीत को विजेता घोषित किया। पूरे फाइनल में सुजीत ने अपने उज्बेक प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और एकतरफा जीत दर्ज की।

पहली बार जीता खिताब

इससे पहले सुजीत ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप का खिताब कभी नहीं जीता था, लेकिन उनके नाम पहले से दो अंडर-23 एशियाई खिताब (2022 और 2025) और एक अंडर-20 एशियाई गोल्ड मेडल (2022) है। उन्होंने पिछले साल इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था, और इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

पूरे टूर्नामेंट में दिखाया शानदार खेल

टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों में भी सुजीत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मोल्डोवा के फिओडर चेवडारी को 12-2 और पोलैंड के डोमिनिक याकुब को 11-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।क्वार्टरफाइनल में वे रूस के बशीर मग्मेदोव के खिलाफ शुरुआती चरण में पिछड़ गए थे, लेकिन शानदार वापसी करते हुए 4-2 से जीत हासिल की। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने जापान के यूटो निशिउची को 3-2 से हराया। इस मुकाबले में सुजीत ने आखिरी क्षणों में एक शानदार दो अंकों का थ्रो लगाकर जीत अपने नाम की। इस गोल्ड मेडल के साथ सुजीत कलकल ने भारतीय कुश्ती में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है और खुद को भविष्य का सितारा साबित किया है।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर को लेकर आया बड़ा अपडेट, ICU से आए बाहर, भारत लौटने में हो सकती है देरी

ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही यशस्वी जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला, अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की इस तरह करेंगे तैयारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल