Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेलेगा ईरान, टूर्नामेंट से वापस लिया अपना नाम

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेलेगा ईरान, टूर्नामेंट से वापस लिया अपना नाम

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Mar 11, 2026 09:05 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 09:09 pm IST

ईरान फुटबॉल टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।

FIFA World Cup and Iran- India TV Hindi
Image Source : AFP FIFA वर्ल्ड कप और ईरान

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने ऐलान किया है कि उसकी नेशनल फुटबॉल टीम 2026 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी। यह टूर्नामेंट 2026 फीफा वर्ल्ड कप अगले साल USA, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित होने वाला है। ईरान के खेल मंत्री अहमद दोनजामाली ने टीवी पर इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में उनकी टीम के लिए अमेरिका में जाकर खेलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हम वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे

खेल मंत्री ने अपने बयान में कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के बाद देश की सरकार ने यह कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि चूंकि इस भ्रष्ट सरकार ने हमारे नेता की हत्या की है, इसलिए हमारा वर्ल्ड कप में भाग लेने का कोई इरादा नहीं है। मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में ईरान के खिलाफ बड़े हमले किए गए हैं। उनके मुताबिक बीते 8–9 महीनों में देश पर दो युद्ध थोपे गए और हजारों नागरिकों की जान गई।

फीफा और ट्रंप की प्रतिक्रिया

ईरान के इस फैसले से FIFA के लिए भी स्थिति जटिल हो गई है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में बैठक के बाद सोशल मीडिया पर कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भरोसा दिलाया है कि ईरान की टीम का वर्ल्ड कप में स्वागत किया जाएगा। हालांकि, ईरान के ताजा बयान के बाद अब इस पर अनिश्चितता बढ़ गई है।

किसे मिलेगा मौका?

ईरान के हटने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि उसकी जगह वर्ल्ड कप में कौन खेलेगा। फीफा नियमों के मुताबिक अगर कोई देश टूर्नामेंट से हटता है या बाहर किया जाता है, तो फीफा को अपने विवेक से किसी अन्य टीम को शामिल करने का अधिकार होता है। यानी अंतिम फैसला FIFA ही करेगा कि ईरान की जगह किस देश को मौका दिया जाए। गौरतलब है कि 2026 का वर्ल्ड कप पहले ही कई कारणों से ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह पहली बार होगा जब टूर्नामेंट तीन देश अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होगा और इसमें रिकॉर्ड संख्या में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसे में ईरान का हटना टूर्नामेंट के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें

PSL 2026 के शेड्यूल का पीसीबी ने किया ऐलान, 26 मार्च से होगा आगाज तीन मई को खेला जाएगा फाइनल

वर्ल्ड कप जीतने के बाद फिल्मी स्टाइल में घर पहुंचे शिवम दुबे, सफर के दौरान जानें किसे दिया धोखा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement