1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL 2021-22: बेंगलुरू एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 4-2 से हराया

ISL 2021-22: बेंगलुरू एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 4-2 से हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 31, 2021 07:17 am IST,  Updated : Dec 31, 2021 07:17 am IST

बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को चेन्नईयिन एफसी को 4-2 से हरा दिया। प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई छठे और बेंगलुरू एफसी 8वें स्थान पर है।

Bengaluru FC- India TV Hindi
ISL 2021-22: Bengaluru FC ने Chennaiyin FC 4-2 Image Source : TWITTER/INDSUPERLEAGUE

Highlights

  • बेंगलुरू एफसी ने गुरुवार को चेन्नईयिन एफसी को 4-2 से दी मात
  • बेंगलुरू 9 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर
  • चेन्नई के 8 मैचों में 11 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है

बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को चेन्नईयिन एफसी को 4-2 से हरा दिया। बेंगलुरू के लिए क्लीटन सिल्वा, एलन कोस्टा, उदांता सिंह और प्रतीक सिंह ने गोल किया। वहीं चेन्नई के लिए मिरलान मुरजेव और रहीम अली गोल करने में सफल रहे।

मैच में चेन्नई ने शानदार शुरुआत की और मिरलान मुरजेव ने चौथे मिनट में ही टीम के लिये गोल कर दिया लेकिन क्लीटन सिल्वा ने 38वें और एलन कोस्टा ने 43वें मिनट में बेंगलुरू के लिये गोल दागकर हाफ टाइम तक टीम को 2-1 से आगे रखा। 

दूसरे हाफ में रहीम अली ने चेन्नई की तरफ से बराबरी का गोल किया लेकिन बेंगलुरू के सब्सीट्यूट खिलाड़ियों उदांता सिंह ने 70वें और प्रतीक चौधरी ने 74वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। बेंगलुरू की यह सात मैच के बाद पहली जीत है जिससे उसके नौ मैचों में नौ अंक हो गये हैं और वह आठवें स्थान पर पहुंच गया है। चेन्नई के आठ मैचों में 11 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल