1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL: मुंबई सिटी ने चेन्नई के अजेय क्रम को रोका,अंक तालिका में टॉप पर जगह मजबूत की

ISL: मुंबई सिटी ने चेन्नई के अजेय क्रम को रोका,अंक तालिका में टॉप पर जगह मजबूत की

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 16, 2021 06:43 am IST,  Updated : Dec 16, 2021 06:45 am IST

मुंबई सिटी एफसी ने दूसरे हाफ में राहुल भेके के गोल की बदौलत बुधवार को इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में चेन्नईयिन एफसी को 1-0 से हरा दिया। इस जीत से मुंबई सिटी के छह मैचों में 15 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर बरकरार है।

ISL- India TV Hindi
Mumbai City Vs Chennai Image Source : TWITTER/INDSUPERLEAGUE

Highlights

  • मुंबई सिटी एफसी ने आईएसएल फुटबॉल टूर्नामेंट में चेन्नईयिन एफसी को 1-0 से हरा दिया
  • मुंबई सिटी एफसी के लिए दूसरे हाफ में राहुल भेके ने बेहतरीन गोल किया
  • मुंबई सिटी के छह मैचों में 15 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर बरकरार है

मुंबई सिटी एफसी ने दूसरे हाफ में राहुल भेके के गोल की बदौलत बुधवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में चेन्नईयिन एफसी को 1-0 से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई ने चेन्नई के अजेय क्रम को रोकते हुए अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। भेके ने चेन्नईयिन के गोलकीपर विशाल कैथ की गलती का फायदा उठाकर मुंबई की टीम की ओर से 86वें मिनट में विजयी गोल दागा। 

IND vs BAN Asian Hockey Champions Trophy: दिलप्रीत की हैट्रिक से भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से रौंदा

मैच में चेन्नईयिन एफसी की शुरुआत अच्छी रही लेकिन कुछ ही समय में मुंबई ने खेल की गति को नियंत्रित कर लिया। कैसियो गेब्रियल और इंगोर एंगुलो के पास मैच में गोल करने के कई शानदार मौके आए लेकिन वो असफल साबित हुआ। मुंबई ने मैच के दूसरे हाफ में एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई हमले बोले। हालांकि टीम को मैच के 86वें मिनट में सफलता हासिल हुई जब भेके ने टूर्नामेंट में अपना पहला गोल किया। इस जीत से मुंबई सिटी के छह मैचों में 15 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर बरकरार है। चेन्नईयिन की टीम पांच मैचों में आठ अंक के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल