1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महान फुटबॉलर पेले को मिली अस्पताल से छुट्टी, इलाज रहेगा जारी

महान फुटबॉलर पेले को मिली अस्पताल से छुट्टी, इलाज रहेगा जारी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 24, 2021 02:23 pm IST,  Updated : Dec 24, 2021 02:23 pm IST

लंबे समय से बीमार ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले को साओ पाउलो के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि उनके कोलोन ट्यूमर का इलाज जारी रहेगा।

Legendary footballer Pele- India TV Hindi
Legendary footballer Pele discharged from hospital Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले को साओ पाउलो के अस्पताल से छुट्टी मिल गई
  • पेले को दिसंबर की शुरूआत में कीमोथेरेपी के लिये भर्ती कराया गया था
  • ट्यूमर निकालने के लिये सर्जरी के कारण पेले एक महीना अस्पताल में रहे थे

लंबे समय से बीमार ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले को साओ पाउलो के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि उनके कोलोन ट्यूमर का इलाज जारी रहेगा। अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा ,‘‘ एडसन अरांतेस दो नासिमेंतो (पेले) को इसरेलिटा अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल से गुरूवार को छुट्टी दे दी गई।’’इसमे आगे कहा गया कि ,‘‘मरीज की हालत स्थिर है और उनका कोलोन ट्यूमर का इलाज जारी रहेगा ।’’ 

पेले को दिसंबर की शुरूआत में कीमोथेरेपी के लिये भर्ती कराया गया था। इससे पहले ट्यूमर निकालने के लिये सर्जरी के कारण वह एक महीना अस्पताल में रहे थे। पेले ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी जवानी की फोटो डालकर कहा ,‘‘ यह मुस्कुराती तस्वीर किसी कारण से है । जैसा कि मैने कहा था कि क्रिसमस अपने परिवार के साथ मनाऊंगा। मैं घर आ रहा हूं। सभी को शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल