1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. INDIA vs FRANCE, Jr Hockey WC 2021 Highlights: कांस्य पदक मैच में फ्रांस ने भारत को 3-1 से हराया, क्लेमेंट की हैट्रिक

INDIA vs FRANCE, Jr Hockey WC 2021 Highlights: कांस्य पदक मैच में फ्रांस ने भारत को 3-1 से हराया, क्लेमेंट की हैट्रिक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 05, 2021 03:56 pm IST,  Updated : Dec 05, 2021 06:23 pm IST

एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप के कांस्य पदक के प्लेआफ में फ्रांस ने भारत को 3-1 से हरा दिया। फ्रांस के लिए कप्तान क्लेमेंट ने शानदार हट्रिक लगाई।

India vs France- India TV Hindi
India vs France junior hockey wc Image Source : TWITTER/HOCKEY INDIA

गत विजेता भारत को फ्रांस ने कांस्य पदक मुकाबले में 3-1 से हराया। भारत के लिए एकमात्र गोल बर्थडे ब्वॉय सुदीप ने 42वें मिनट में किया। मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा था। शुरुआत में भारत ने फ्रांस पर दबदबा बनाया हुआ था, लेकिन दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए कप्तान क्लेमेंट ने गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक और गोल कर क्लेमेंट ने बढ़त को 2-0 किया। सुदीप ने गोल कर जरूर भारतीय फैन्स में उम्मीद जताई, लेकिन आखिरी क्वार्टर में क्लेमेंट ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए भारतीय उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। फ्रांस के कप्तान क्लेमेंट ने लीग मुकाबले में भी भारत के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। इंडिया टीवी के लाइव हॉकी ब्लॉग में आज के लिए इतना हीं।

IND vs FRA Jr Hockey WC 2021 Highlights

आखिरी क्वार्टर

5.55pm: भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर। संजय पेनल्टी पर गोल करने से चूके

5.48pm: फ्रांस ने हासिल की 3-1 की बढ़त। क्लेमेंट की हैट्रिक। पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया अपना और टीम का तीसरा गोल।

 

तीसरा क्वार्टर 

5.45pm:तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक फ्रांस 2-1 से आगे। भारतीय टीम के लिए सुदीप ने किया बेहतरीन गोल।

5.40pm: भारत की शानदार वापसी। सुदीप ने टीम के लिए किया पहला गोल।

5.30pm: फ्रांस ने हासिल की 2-0 की बढ़त। क्लेमेंट ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया अपना और टीम का दूसरा गोल।

5.23pm:तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारतीय टीम ने बनाया शानदार मूव। लेकिन गोल करने में नहीं मिली सफलता।

हाफ टाइम

5.10pm: मैच में 25वें मिनट में फ्रांस ने हासिल की बढ़त। क्लेमेंट ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया गोल। 

पहला क्वार्टर

4.55pm: पहले क्वार्टर के बाद मैच का स्कोर 0-0 से बराबर। भारतीय टीम के नाम रहा पहला क्वार्टर।

4.48 Pm: मैच के पहले 10 मिनट में भारतीय टीम का पलड़ा रहा भारी। फ्रांस के गोल पोस्ट पर बोले एक के बाद एक लगातार कई हमले।

4.38 Pm: भारत को मैच के पहले मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि फ्रांस के गोलकीपर ने उसका शानदार बचाव कर लिया।

4.21 Pm: टूर्नामेंट के कुछ सबसे बेहतरीन गोल

4.01 pm: भारतीय टीम इस प्रकार है:

3.50 pm: इस वर्ल्ड कप में भारत का एक बार फिर गोल्ड मेडल जीतने का सपना सेमीफाइनल में हार के साथ ही खत्म हो गया। पिछली बार की चैम्पियन भारत को सेमीफाइनल में जर्मनी ने 4-2 से हराया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल