1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हार को नहीं पचा पाया वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी, कैमरामैन को गुस्से में दिया धक्का; देखें VIDEO

हार को नहीं पचा पाया वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी, कैमरामैन को गुस्से में दिया धक्का; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Dec 28, 2025 05:45 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 05:46 pm IST

फिडे वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट 2025 में वर्ल्ड नंबर-1 चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन एकबार फिर से विवादों के चलते चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें एक मुकाबले में हार के बाद वह अपने गुस्से को काबू में नहीं रख पाए।

Magnus Carlsen- India TV Hindi
मैग्नस कार्लसन Image Source : AP

कतर की राजधानी दोहा में चल रहे FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में चेस की दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें एक नाम नार्वे के मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन का भी शामिल है। साल 2025 कार्लसन के लिए कुछ खास नहीं रहा जिसमें वह अपने गुस्से के चलते विवादों में नजर आए तो वहीं ऐसा ही कुछ अब इस चैंपियनशिप में भी देखने को मिला जहां कार्लसन रूस के खिलाड़ी व्लादिस्लाव आर्टेमिएव से हारने के बाद अपने गुस्से को काबू में नहीं रख पाए।

कार्लसन ने गुस्से में कैमरामैन को दिया धक्का

मैग्नस कार्लसन का FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में 27 दिसंबर को राउंड-7 में रूस के व्लादिस्लाव आर्टेमिएव से मुकाबला था, जिसमें वह अपनी 15वीं चाल चलने में गलती कर बैठे, जिसका फायदा रूसी खिलाड़ी ने पूरी तरह से उठाया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मैच में रूस के व्लादिस्लाव आर्टेमिएव ने जीत हासिल करने के बाद 6.5 अंक हासिल किए और पहले नंबर पर पहुंच गए। इस हार के बाद कार्लसन खुद से काफी नाराज नजर आए जिसमें वह अपने गुस्से को काबू में नहीं रख पाए और जब वह उठकर बाहर जा रहे थे, तो इसी दौरान एक कैमरामैन उन्हें अपने कैमरे से फॉलो करने लगा जिसमें कार्लसन ने गुस्से में कैमरामैन को धक्का दे दिया। हालांकि कार्लसन ने 8वें राउंड में वापसी की और आर्मेनिया के शांत सर्गस्यान को मात दी और फिर आखिरी राउंड में अमेरिकी खिलाड़ी को हराने के बाद 7 अंकों के साथ चार खिलाड़ियों के समूह में खुद की जगह बना ली।

डी गुकेश और अर्जुन खिताब की दौड़ में

भारतीय चेस खिलाड़ियों का भी FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी भी ओपन वर्ग में खिताब जीतने की दौड़ में शामिल हैं। वहीं मौजूदा चैंपियन कोनेरू हम्पी ने महिला वर्ग में अपना दबदबा बनाया हुआ है। हम्पी चीन की झू जिनर के साथ अधिकतम आठ अंकों में से 6.5 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई हैं। ओपन कैटेगिरी में कुल 13 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें नौ राउंड के बाद क्लासिकल फॉर्मेट के वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी 6.5 अंकों के साथ खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें

Women T20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने जड़ी संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी, बड़े कीर्तिमान के बराबर पहुंची

टीम इंडिया को टेस्ट में मिल सकता है नया कोच? BCCI ने शुरू की खोज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल