1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

 Published : Jul 28, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 05:01 pm IST

Paris Olympics 2024: 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पदक जीता है।

Manu Bhaker- India TV Hindi
Manu Bhaker Image Source : AP

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की मनु भाकर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है और पेरिस में तिरंगा लहरा दिया है। वह शूटिंग में भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारतीय महिला निशानेबाज हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में भी भारत का ये पहला पदक है। 

मनु भाकर ने किया इतना स्कोर

10 मीटर एयर पिस्टल में मेडल के लिए 8 महिला शूटर मैदान में थीं। मनु ने तीसरा स्थान हासिल किया और पदक जीत लिया। मनु ने कुल 221.7 का स्कोर किया। उन्होंने पहले स्टेज में 50.4 का स्कोर किया और फिर दूसरे स्टेज में उनका स्कोर 101.7 तक पहुंच गया।  पहले दो स्थानों पर कोरियाई प्लेयर्स का कब्जा रहा। साउथ कोरिया की ओह ये जिन ने 243.2 का स्कोर किया। वह पहले नंबर पर रही और गोल्ड मेडल जीता। दूसरे नंबर पर किम येजी थीं, जिनका स्कोर 241.3 रहा।

मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने की बड़ी दावेदार थीं। तब उनकी पिस्टल खराब हो गई थी और वह पदक नहीं जीत पाईं थी। लेकिन टोक्यो की कमी को उन्होंने पेरिस में पूरा कर दिया है और पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनसे पहले ओलंपिक में कोई भी भारतीय महिला शूटर पदक नहीं जीत पाई थी। अब ये कीर्तिमान उन्होंने अपने नाम कर लिया है। 

क्वालीफिकेशन राउंड में किया था दमदार प्रदर्शन

क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 6 सीरीज का मौका सभी निशानेबाजों को मिला जिसमें आखिर में टॉप-8 में रहने वालीं खिलाड़ियों ने अपनी जगह मेडल इवेंट के लिए पक्की की। इसमें 22 साल की मनु भाकर ने पहली सीरीज में 100 में 97 अंक हासिल किए। इसके बाद 97 दूसरी सीरीज में जबकि तीन सीरीज खत्म होने के बाद मनु के 300 में 292 अंक थे। मनु ने आखिरी तीन सीरीज में लगातार 96 अंक हासिल किए और फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया था।

यह भी पढ़ें

मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए अहम दिन, आर्चरी में दांव पर मेडल, महिला टीम से सभी को उम्मीद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल