1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मारिन सिलिच और कोको गॉफ ने एडिलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मारिन सिलिच और कोको गॉफ ने एडिलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 13, 2022 03:46 pm IST,  Updated : Jan 13, 2022 03:46 pm IST

क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने अमेरिका के टॉमी पॉल को 6-4, 2-6, 6-3 से हराकर दूसरे एडीलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

मारिन सिलिच- India TV Hindi
मारिन सिलिच की फाइल फोटो Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन मारिन सिलिच ने एडिलेड ओपन के सेमीफाइनल में किया प्रवेश
  • मारिन सिलिच ने अमेरिका के टॉमी पॉल को 6-4, 2-6, 6-3 से हराया
  • महिला वर्ग में कोको गॉफ ने क्रोएशिया की अन्ना कोंजु को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई

पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने अमेरिका के टॉमी पॉल को 6-4, 2-6, 6-3 से हराकर दूसरे एडीलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। चौथी वरीयता प्राप्त सिलिच ने इस साल पांच मैचों में से चार जीते हैं। वहीं इससे पहले पिछले सप्ताह सिलिच एडीलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में पहुंचे थे जिसमें उन्हें रूस के कारेन खाचानोव ने हराया। 

महिला वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको गॉ ने क्रोएशिया की अन्ना कोंजु को 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई । सिडनी टेनिस क्लासिक में चौथी वरीयता प्राप्त एस्तोनिया की एनेट कोंटावेट ने ट्यूनीशिया की ओंस जबाउर के खिलाफ क्वार्टर फाइनल का पहला सेट जीत लिया था जब कमर में चोट के कारण जबाउर को कोर्ट छोड़ना पड़ा । अब कोंटावेट का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजिकोवा से होगा जिसने फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को 6-0, 6-2 से मात दी। पुरूष वर्ग में टॉप सीड असलान कारात्सेव ने पांचवीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो सोनेगो को 6-2, 3-6, 6-2 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल