1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने क्यों नहीं लिया हिस्सा? सामने आया ये बड़ा कारण

एशियन चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने क्यों नहीं लिया हिस्सा? सामने आया ये बड़ा कारण

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 30, 2025 02:43 pm IST,  Updated : May 30, 2025 02:43 pm IST

साउथ कोरिया के गुमी में चल रही एशियन चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा भारतीय दल का हिस्सा नहीं हैं। वहीं इस चैंपियनशिप में 43 देशों के करीब 2000 से ज्यादा एथलेटिक्स हिस्सा ले रहे हैं।

Neeraj Chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : GETTY

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का इस बार आयोजन साउथ कोरिया के गुमी में किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 27 मई से हो गई थी। भारत की तरफ से भी इस इवेंट में 64 सदस्यों का दल हिस्सा लेने गया है, लेकिन उसमें एक बड़ा नाम नीरज चोपड़ा का शामिल नहीं है। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 43 देशों के कुल 2000 ज्यादा एथलेटिक्स प्लेयर अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें पाकिस्तान का दल भी शामिल है। एक तरफ जहां नीरज चोपड़ा भारतीय दल का हिस्सा नहीं हैं तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से अरशद नदीम हिस्सा ले रहे हैं जो जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर गए हैं।

इस वजह से नीरज चोपड़ा नहीं रहे हिस्सा

भारतीय सुपरस्टार नीरज चोपड़ा एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के दल का हिस्सा नहीं होने पर सभी हैरान जरूर हैं लेकिन नीरज ने खुद इस कॉन्टिनेंटल इवेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। नीरज चोपड़ा ने हाल में ही दोहा डायमंड लीग और जानूस कुसोसिन्स्की मेमोरियल में भाग लिया था। दोनों में भारत में नीरज ने दूसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया जिसमें वह अपने करियर में पहली बार डायमंड लीग में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुए थे। वहीं नीरज की अनुपस्थिति में भारत की तरफ से जैवलिन थ्रो इवेंट में सचिन यादव और यश वीर सिंह हिस्सा ले रहे हैं जिन्होंने 79.62 मीटर और 76.67 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

मेडल टैली में भारत पहुंचा दूसरे नंबर पर

भारत का अभी तक एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह मेडल टैली में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। अब तक कुल 14 पदक जीतने में सफलता हासिल हुई है, जिसमें पांच गोल्ड, 6 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मेडल टैली में चीन कुल 21 पदकों के साथ पहले नंबर पर काबिज है तो वहीं जापान के भी कुल 21 पदक हैं लेकिन उन्होंने भारत के मुकाबले गोल्ड मेडल कम जीते हैं। भारत ने साल 2017 में हुई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अब तक का अपना सबसे शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने कुल 27 पदक जीते थे।

ये भी पढ़ें

इन चार खिलाड़ियों ने पिछले साल भी खेला था IPL फाइनल, इस बार RCB की बदल दी किस्मत

क्या IPL में क्वालीफायर-1 मैच हारने वाली टीम ने कभी जीती है ट्रॉफी? पंजाब किंग्स कर पाएगी ये कमाल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल