1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरज चोपड़ा ने अमेरिका जाकर की तैयारी शुरू, कहा- अतीत को भुलाकर भविष्य पर ध्यान देने का समय

नीरज चोपड़ा ने अमेरिका जाकर की तैयारी शुरू, कहा- अतीत को भुलाकर भविष्य पर ध्यान देने का समय

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2021 02:09 pm IST,  Updated : Dec 08, 2021 02:10 pm IST

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के लिये टोक्यो ओलंपिक की उपलब्धि अब अतीत की बात है और वह अभ्यास के लिए अमेरिका पहुंचने के बाद आगामी वर्षों में सफलता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

Neeraj Chopra- India TV Hindi
Neeraj Chopra started preparations for going to America Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के लिये टोक्यो ओलंपिक की उपलब्धि अब अतीत की बात
  • अमेरिका पहुंचने के बाद आगामी वर्षों में सफलता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं नीरज
  • ज्यादा बेहतर बनने के लिये प्रक्रिया शुरू करने को उत्सुक हूं: नीरज

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत भारतीय खेलप्रेमियों के चहेते बने स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के लिये टोक्यो ओलंपिक की उपलब्धि अब अतीत की बात है और वह अभ्यास के लिए अमेरिका पहुंचने के बाद आगामी वर्षों में सफलता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। चोपड़ा कोच क्लॉज बार्तोनिज की देखरेख में 90 दिन तक यहां की विश्वस्तरीय सुविधाओं में अभ्यास करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने पिछले शुक्रवार को उनके प्रस्ताव को आनन-फानन में मंजूरी दे दी थी।

नीरज चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘यह समय अतीत को भुलाकर भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने का है। मै अभ्यास के लिये पहुंच गया हूं और ज्यादा बेहतर बनने के लिये प्रक्रिया शुरू करने को उत्सुक हूं। ’’ भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के प्रस्ताव को चार घंटे के भीतर मंजूरी दे दी गयी थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चोपड़ा रविवार को रवाना हो सकें। चोपड़ा ने आगे लिखा, ‘‘साइ महानिदेशक, टॉप्स और एएफआई के अधिकारियों तथा इसे साकार करने में शामिल प्रत्येक व्यक्ति का आभारी हूं।’’ 

प्रतिष्ठित चुला विस्टा एलीट एथलीट ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास के लिए ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) के तहत स्वीकृत लागत 38 लाख रुपये होगी। बता दें कि चोपड़ा ने टोक्यो में सात अगस्त को 87. 85 मीटर भाला फेंककर एथलेटिक्स में भारत के लिये पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल