1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने की फेडरर की बराबरी, जीती टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी

Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने की फेडरर की बराबरी, जीती टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Nov 21, 2022 05:12 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 05:12 pm IST

Novak Djokovic: सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ट्यूरिन में रोजर फेडरर के एक और रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी पर कब्जा जमा लिया।

Novak Djokovic wins ATP Finals 2022- India TV Hindi
Novak Djokovic wins ATP Finals 2022 Image Source : PTI

Novak Djokovic: वर्ल्ड नंबर 5 टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ग्रैंड स्लैम में लगातार जीत दर्ज करके पहले ही स्विस ग्रेट रोजर फेडरर को पीछे छोड़ चुके हैं। वह खिताबों की रेस में फिर भी पीछे थे। ओपन एरा के महानतम खिलाड़ी माने जाने वाले फेडरर सर्बियन ग्रेट से एक मामल में आगे थे। एकबार फिर से पूरी फॉर्म और लय हासिल कर सके जोकोविच ने इसमें भी बराबरी हासिल कर ली।

जोकोविच ने की फेडरर की बराबरी

Novak Djokovic wins ATP Finals 2022
Image Source : PTINovak Djokovic wins ATP Finals 2022

नोवाक जोकोविच ने थर्ड सीड कास्पर रूड को हराकर ट्यूरिन में फेडरर की बराबरी हासिल कर ली। उन्होंने रूड को टूर्नामेंट के फाइनल में बड़ी आसानी से सीधे सेटों में हराकर छठी बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीता। सर्बिया के जोकोविच ने रूड को 7-5, 6-3 से हराकर 2015 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट जीता और फेडरर के छह खिताब की बराबरी की।

पैंतीस साल के जोकोविच पिछली दो बार जब इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जोकोविच ने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘सात साल लंबा समय होता है। साथ ही यह तथ्य कि मैंने सात साल इंतजार किया, यह इस जीत को और अधिक मीठा और बड़ा बना देता है।’’

फेडरर की बराबरी करने के साथ बनाया एक नया रिकॉर्ड

Novak Djokovic during final match of ATP Finals 2022
Image Source : PTINovak Djokovic during final match of ATP Finals 2022

फेडरर की बराबरी करने के साथ उन्होंने इस खिताब को जीतकर एक नया कीर्तिमान भी बना दिया। साल के अंत में होने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने वाले जोकोविच सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इस टाइटल को जीतने के लिए उन्हें टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि भी मिली। उन्हें एटीपी फाइनल्स जीतने के लिए 47 लाख डॉलर की राशि मिली।

जोकोविच के 2022 का हिसाब

जोकोविच ने साल का अंत 18 जीत और एक हार के साथ किया। उन्होंने तेल अवीव और अस्ताना में खिताब जीते जबकि पेरिस मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने इसके अलावा विंबलडन और रोम में भी खिताब जीते।

फेडरर ने इसी साल प्रोफेशनल टेनिस से रिटायरमेंट ले ली लिहाजा उनके और खिताब जीतने का कोई चांस नहीं है। यानी एक और खिताब जोकोविच को इस टूर्नामेंट को सबसे बड़ा खिलाड़ी बना सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल