1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2025: दूसरे राउंड में पहुंचे नोवाक जोकोविच, जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज

US Open 2025: दूसरे राउंड में पहुंचे नोवाक जोकोविच, जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 25, 2025 02:13 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 02:16 pm IST

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने US Open 2025 में धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है।

Novak Djokovic- India TV Hindi
नोवाक जोकोविच Image Source : GETTY

US Open 2025 में नोवाक जोकोविच ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक जोकोविच ने मेंस सिंगल्स के पहले राउंड में अमेरिका के लर्नर टीम को हराया। वह इस खिताब को जीतकर अपने करियर का 25वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम करना चाहेंगे। पैर की चोट के बावजूद उन्होंने इस मैच में जबरदस्त खेल दिखाया। उन्होंने इस मैच में अमेरिका के लर्नर टीम को 6-1, 7-6(3), 6-2 से जीत दर्ज की।

19 साल से पहले राउंड में एक भी मैच नहीं हारे हैं जोकोविच

इस जीत के साथ ही जोकोविच ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। जोकोविच 19 साल से पहले राउंड में एक भी मैच नहीं हारे हैं, आखिरी बार ऐसा 2006 में हुआ था, जब वह काफी युवा थे। दरअसल सर्बियाई खिलाड़ी अपने करियर में सिर्फ दो बार ही किसी बड़े टूर्नामेंट के पहले राउंड में हारे हैं। उनके साथ ऐसा 2005 और 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में हुआ था।

जोकोविच पिछले महीने विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे थे, 38 वर्षीय जोकोविच ने इस टूर्नामेंट में अपनी 80वीं जीत हासिल की। जोकोविच ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम में लगातार पहले राउंड में 75 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इनमें से उन्हें 55 जीत सीधे सेटों में मिली हैं।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने जोकोविच

जोकोविच अपने करियर का 80वां ग्रैंड स्लैम खेल रहे हैं, वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खेलने का रिकॉर्ड फेलिसियानो लोपेज और रोजर फेडरर के नाम है, इन दोनों खिलाड़ियों ने 81 ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लिया है।

जोकोविच ने 2023 फ्रेंच ओपन के बाद से कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है, लेकिन वह बड़े टूर्नामेंट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस साल लगातार 16वीं बार चारों ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में जीत हासिल की है, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा है। उन्होंने पिछले साल फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 14 बार ऐसा करने में कामयाब रहे थे।

यह भी पढ़ें

बाल- बाल बचा पाकिस्तान, इस टीम की वजह से नहीं हो पाया नुकसान

हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम की ये है सबसे बड़ी ताकत, कमजोरी पर डाल लें एक नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल