1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Olympics 2024 Medal Tally: इस देश ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, भारत इस नंबर पर

Olympics 2024 Medal Tally: इस देश ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, भारत इस नंबर पर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jul 30, 2024 11:52 am IST,  Updated : Jul 30, 2024 12:16 pm IST

Paris Olympics 2024: ओलंपिक 2024 में अब तक तीन दिन पूरे हो गए हैं। इस बीच जापान सबसे ज्यादा मेडल जीतकर इस वक्त मेडल टैली में नंबर वन पर है। भारत ने इस वक्त तक एक ही मेडल जीता है और वो 26वें स्थान पर है।

Paris Olympics 2024- India TV Hindi
Olympics 2024 Medal Tally भारत इस नंबर पर Image Source : GETTY

Paris Olympics 2024 Medal Tally: पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक 2024 में इस वक्त जबरदस्त खेल देखने के लिए मिल रहे हैं। सभी देशों के खिलाड़ी एक दूसरे को पीछे छोड़ने में जुटे हैं और मेडल लाकर अपने देश का नाम रोशन करने की को​शिश कर रहे हैं। इस बीच अब तक तीन दिन के खेल हो चुके हैं। इन ​तीन दिन में किस देश ने कितने मेडल जीते हैं, ये भी आपको जानना चाहिए। उम्मीद की जा रही थी कि चीन और अमेरिक मेडल टैली में टॉप पर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। बाद में ये देश आगे निकल जाए तो बात अलग है, लेकिन फिलहाल तो जापान नंबर वन की कुर्सी पर काबिज है। 

मेडल टैली में इस वक्त जापाना नंबर एक पर 

ओलंपिक के तीन दिन पूरे होने के बाद जापाना मेडल टैली में नंबर वन है। जापान ने अब तक कुल 12 मेडल जीते हैं, इसमें 6 गोल्ड, 3 सिल्वर और चार ब्रांन्ज मेडल हैं। वहीं मेजबान देश फ्रांस दूसरे नंबर पर है। फ्रांस ने अब तक 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 3 ब्रांन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। यानी उसके पास कुल मिलाकर 16 मेडल हो गए हैं। हालांकि जापान के पास 6 गोल्ड हैं, इसलिए मेडल टैली में वो नंबर एक है। चीन की बात की जाए तो चीन ने अब तक 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और दो ब्रांन्ज मेडल जीते हैं। उसके कुल पदकों की संख्या 12 तक है। 

Olympic medal tally
Image Source : INDIA TVOlympic medal tally

ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का भी बेहतर प्रदर्शन 

इस टॉप 3 देशों के बाद नंबर आता है ऑस्ट्रेलिया का। ऑस्ट्रेलिया ने 5 गोल्ड, 4 सिल्वर जीते हैं, यानी उसके पास कुल 9 मेडल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक एक भी ब्रॉन्ज मेडल नहीं जीता है। नंबर पांच पर कोरिया है। उसने पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित ​कुल 9 मेडल अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। अमेरिका की टीम इस वक्त नंबर 6 पर है। उसने कुल मेडल तो 20 जीत लिए हैं, लेकिन इसमें ब्रॉन्ज मेडल ज्यादा हैं। अमेरिका ने 3 गोल्ड और 8 सिल्वर के साथ 9 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। 

भारत मेडल टैली में इस वक्त 26वें नंबर पर 

इसके बाद अगर भारत की बात करें तो मेडल टैली में भारत इस वक्त 26वें नंबर पर है। भारत अब तक केवल एक ही मेडल अपने नाम किया है। इसमें एक ब्रॉन्ज मेडल है, जो मनु भाकर ने अपने नाम किया था। बाकी कई खेलों में भारत मेडल के करीब तक पहुंचा, लेकिन ऐन वक्त पर चूकने से काम खराब हो गया। हालां​कि अभी तीन ही दिन हुए हैं। भारतीय एथलीट अपने अपने मुूकाबले जीतकर आगे बढ़ रहे हैं और उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही कुछ और मेडल आएंगे, ताकि मेडल टैली में भारत अभी से कुछ बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़े। आज भी मेडल की उम्मीद की जा सकती है। 

पेरिस ओलंपिक के आज भारत का शेड्यूल

दोपहर 12:30 बजे: शूटिंग - श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी मंगलवार को महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन के पहले दिन एक्शन में होंगी। वहीं मेंस के इवेंट में, पृथ्वीराज टोंडैमन अपने क्वालिफिकेशन इवेंट के दूसरे दिन एक्शन में होंगे।

दोपहर 1 बजे: शूटिंग - मनु भाकर और सरबजोत सिंह साउथ कोरिया के खिलाफ 10 मीटर मिक्स्ड टीम एयर पिस्टल कांस्य पदक मैच में उतरेंगे।

दोपहर 1 बजे: रोइंग - बलराज पंवार मेंस सिंग्ल स्कल्स क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे

2:30 PM: घुड़सवारी - अनुष अग्रवाल और घोड़ा सर कैरामेलो ओल्ड ड्रेसाज व्यक्तिगत ग्रैंड प्रिक्स इवेंट में भाग लेंगे

4:45 PM: हॉकी - भारत बनाम आयरलैंड

5:14 PM: तीरंदाजी - अंकिता भाका राउंड-ऑफ-64 में भाग लेंगी और उनका सामना पोलैंड की वायलेटा मैसजोर से होगा। अंकिता रैंकिंग राउंड में 11वें स्थान पर रहीं।

5:27 PM: तीरंदाजी  - भजन कौर भी राउंड ऑफ 64 में इंडोनेशिया की सिफिया कमाल से भिड़ेंगी। उन्होंने रैंकिंग राउंड में 22वां स्थान हासिल किया था।

5:30 PM: बैडमिंटन - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद अर्दियांतो के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेंगे। वे पहले ही क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

शाम 6:20 बजे के बाद: बैडमिंटन - अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो का ग्रुप चरण के मैच में सेतियाना मापासा और एंजेला यू से मुकाबला होगा। 

7:16 PM: मुक्केबाजी - अमित पंघाल मेंस 50 किग्रा वर्ग के राउंड-ऑफ-16 मुकाबले में पैट्रिक चिन्येम्बा के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

9:30 PM: मुक्केबाजी - जैस्मीन का महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग के राउंड-ऑफ-32 मैच में फिलीपींस की नेस्थी पेटेसियो से मुकाबला होगा।

10:46 PM: तीरंदाजी - धीरज बोम्मादेवरा का सामना चेक रिपब्लिक के एडम ली से होगा। 

1:06 AM: मुक्केबाजी - प्रीति पवार महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के राउंड-ऑफ-16 मैच में कोलंबिया की येनी एरियास के खिलाफ मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें 

Olympics 2024 Day 4 Live: मनु और सरबजोत से भारत को मेडल की उम्मीद, इन खेलों में दावेदारी पेश करेगा भारत

भारत को ओलंपिक के तीसरे दिन नहीं मिला कोई मेडल, मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, देखें खेल जगत की 10 बड़ी खबरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल