1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जूनियर वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, जानें कहां पर खेले जाएंगे मुकाबले

जूनियर वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, जानें कहां पर खेले जाएंगे मुकाबले

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 30, 2025 08:25 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 08:25 pm IST

भारत में साल के आखिर में हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप खेला जाएगा जिसमें पाकिस्तान की टीम खेलने की भी पुष्टि हॉकी इंडिया की तरफ से कर दी गई है। जूनियर वर्ल्ड कप 28 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक खेला जाएगा।

India vs Pakistan Hockey- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच Image Source : GETTY

भारत की मेजबानी में साल 2025 में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप खेला जाएगा जिसकी शुरुआत 28 नवंबर से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 10 दिसंबर को होगा। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबले चेन्नई और मदुरै में होंगे जिसमें कुल 24 देशों की टीमों को भाग लेना है। इसमें से 23 देशों का खेलना जहां पहले से तय था तो वहीं पाकिस्तान के हिस्सा लेने पर नजरें टिकी हुई थी जिन्होंने भी वर्ल्ड कप में अपनी टीम को भारत भेजने के लिए मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तान एक से 2 दिन में अपनी लिस्ट सौंपेगा

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए अपने बयान में बताया कि पाकिस्तान की टीम जूनियर विश्व कप के लिए भारत आ रही है। उन्होंने हमें कल रात इसकी पुष्टि की है। मौजूदा एशिया कप से हटने के बाद मैंने उनसे उनकी उपलब्धता के बारे में पूछा था। 24 देशों में से हमें 23 देशों की लंबी लिस्ट मिल चुकी है। सिर्फ पाकिस्तान की लिस्ट बाकी है, जो एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद है। मैं बिल्कुल साफ कहना चाहता हूं कि ओलंपिक चार्टर जो भी निर्देश देगा सरकार और हॉकी इंडिया उसका पालन करेंगे और उसे लागू करेंगे। भारत सरकार का भी रुख यही है कि पाकिस्तान किसी भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ खेल सकता है।

भारतीय टीम इंटरनेशनल इवेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकती मुकाबला

भारत सरकार ने हाल ही में यह नीति बनाई है कि पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय खेल सीरीज नहीं होगी, लेकिन भारतीय टीमें इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकती हैं। हॉकी इंडिया के महासचिव ने अपने बयान में आगे कहा कि एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम क्यों भारत नहीं आई इसके बारे में वही बता सकते हैं। अगर जूनियर वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीम एक ही पूल में होती है तो हम उनके खिलाफ मुकाबला जरूर खेलेंगे क्योंकि ये एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट है।

ये भी पढ़ें

IND vs ODI: कोहली-रोहित की ऑस्ट्रेलिया में दिखी दीवानगी, दौरा शुरू होने से पहले भारतीय फैन जोन के बिके सारे टिकट

21 साल के भारतीय खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल