1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Paris Olympics में भारत के पास सुनहरा मौका, जो आज तक नहीं हुआ, वो अब होगा!

Paris Olympics में भारत के पास सुनहरा मौका, जो आज तक नहीं हुआ, वो अब होगा!

 Published : Jul 24, 2024 06:10 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 06:12 pm IST

Olympic Games: ओलंपिक में वैसे तो भारत का प्रदर्शन ठीक रहा है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो कभी नहीं हो पाईं। क्या इस बार भारतीय एथलीट उस कसर को भी पूरा कर सकेंगे, ये बड़ा सवाल है।

olympic games 2024- India TV Hindi
Paris Olympics में भारत के पास सुनहरा मौका Image Source : GETTY

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज होने में अब कुछ दिन नहीं, बल्कि कहा जाना चाहिए कि कुछ घंटे का ही वक्त बचा है। 26 जुलाई को भारतीय समय अनुसार रात करीब 11 बजे इसका रंगारंगा आगाज होगा। इसके बाद दुनियाभर के 10 हजार से ज्यादा एथलीट एक दूसरे को पीछे करने के लिए जंग में जुट जाएंगे। भारत की बात करें तो इस बार 117 खिलाड़ी मेडल जीतने आस लेकर पेरिस पहुंच चुके हैं। हालांकि बात अगर पिछले ओलंपिक की करें तो साल 2021 में खेले गए थे, उसमें भारतीय प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल अपने नाम किए थे, लेकिन फिर भी कुछ कसर बाकी रह गई थी, जिसे पूरा करने के लिए भारतीय एथलीट जीजान लगाने के लिए तैयार हैं। 

भारत ने कभी भी एक ओलंपिक में नहीं जीता एक से ज्यादा गोल्ड 

ओलंपिक के इतिहास की बात करें तो भारत कभी भी एक से ज्यादा गोल्ड मेडल के साथ नहीं लौटा है। पेरिस ओलंपिक में भारत के पास पहली बार दो गोल्ड मेडल लेकर आने का मौका है। भारत की उम्मीदें लेकर पेरिस पहुंचे नीरज चोपड़ा के पास दो गोल्ड मेडल लाने वाले पहले भारतीय एथलीट बनने का मौका है। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने हाल ही में कई कामयाबी हासिल की है। वह दो व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं।

किसी महिला खिलाड़ी ने ओलंपिक में नहीं जीता है गोल्ड 

अब एक और बात जान लीजिए। ओलंपिक में भारत की ओर से महिलाओं ने कभी गोल्ड मेडल नहीं जीता है। ओलंपिक में महिलाओं ने दो सिल्वर और छह कांस्य पदक जीते हैं। पेरिस में भारतीय महिला खिलाड़ियों के सामने इस उपलब्धि को हासिल करने का बड़ा मौका है। भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु एक बार सिल्वर और एक ​बार ब्रांज मेडल जीत चुकी हैं। पेरिस रवाना होने से पहले पीबी सिंधु ने कहा भी था कि उनकी कोशिश होगी कि वे इस बार अपने मेडल का रंग बदलें। उनका इशारा गोल्ड की ओर ही था। क्या पता भारत के लिए पहला गोल्ड जीतने वाली सिंधु पहली महिला खिलाड़ी बन जाएं। पेरिस में भारत के पास ओलंपिक में पहले बैडमिंटन गोल्ड मेडल को हासिल करने का भी अवसर है। बैडमिंटन में भारत के पास पीवी सिंधु, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी, लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय जैसे स्टार खिलाड़ी हैं।

बॉक्सिंग में पहली बार ओलंपिक गोल्ड आने की संभावना 

भारत ने अभी तक बॉक्सिंग में भी कोई गोल्ड नहीं जीता है। पेरिस में निखत जरीन, लवलीना बोरगोहेन के लिए इस उपलब्धि को हासिल करने का मौका है। दोनों मुक्केबाज बड़े मंच पर जीतना जानती हैं। लवलीना ने टोक्यो में कांस्य पदक जीता था। भारत के पास तीरंदाजी में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। भारत को पेरिस में अपने पहले तीरंदाजी मेडल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है।

इस बार 10 मेडल जीतने की कोशिश करेंगे भारतीय ए​थलीट 

भारत ने ओलंपिक के इतिहास में अब तक कुल मिलाकर 35 मेडल अपने नाम किए हैं। इसमें से 10 तो गोल्ड ही हैं। साल 2020 के ओलंपिक, जो 2021 में हुए थे, उसमें भारत ने कुल मिलाकर सात मेडल जीते थे, जो ओलंपिक के इतिहास में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। लेकिन इस बार मेडलों की संख्या अब दहाई के आंकड़े को छू जाए तो फिर कहना ही क्या। करोड़ों भारतवासियों की उम्मीदें इन ​ए​थलीटों से लगी हुई हैं। देखना होगा कि 11 अगस्त तक भारत कितने मेडल अपने नाम करने में कामयाब होता है। 

(ians input)

य​ह भी पढ़ें 

Paris Olympic 2024 opening Ceremony: कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी, ये रही पूरी जानकारी

Paris Olympics 2024 में आज से शुरू हो जाएंगे इवेंट्स, 26 जुलाई को होगी ओपनिंग सेरेमनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल