1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 8: जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पलटन व हरियाणा स्टीलर्स ने बंगाल वॉरियर्स को हराया

PKL 8: जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पलटन व हरियाणा स्टीलर्स ने बंगाल वॉरियर्स को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2022 11:23 pm IST,  Updated : Jan 07, 2022 11:23 pm IST

पैंथर्स के मुख्य रेडर देशवाल ने 11 अंक जबकि डिफेंडर संदीप ढुल और साहुल कुमार ने चार-चार अंक बनाए। 

PKL 8 Jaipur Pink Panthers beat Puneri Paltan & Haryana Steelers beat Bengal Warriors- India TV Hindi
PKL 8 Jaipur Pink Panthers beat Puneri Paltan & Haryana Steelers beat Bengal Warriors Image Source : TWITTER/@PROKABADDI

Highlights

  • जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पलटन को 31-26 से हराया।
  • हरियाणा स्टीलर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 41-37 से शिकस्त दी

बेंगलुरू। रेडर अर्जुन देशवाल के शानदार खेल के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग मैच में पुणेरी पलटन को 31-26 से हराया। इससे पहले दिन के शुरुआती मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 41-37 से शिकस्त दी। 

फीफा पुरस्कारों की दौड़ में मेसी, सालाह और लेवानडॉस्की शामिल, रोनाल्डो को नहीं मिली जगह

पैंथर्स के मुख्य रेडर देशवाल ने 11 अंक जबकि डिफेंडर संदीप ढुल और साहुल कुमार ने चार-चार अंक बनाए। हरियाणा की जीत में हरफनमौला मीतू ने 10 जबकि कप्तान विकास कंडोला ने नौ अंक का योगदान दिया। 

श्रीलंका ने डिकवेला, मेंडिस और गुणतिलका का निलंबन हटाया, बायो बबल का उल्लंघन करने के लिए लगा था प्रतिबंध

बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह ने टीम के लिए 14 अंक बटोरे लेकिन यह काफी साबित नहीं हुआ। शुरुआती सत्र की चैम्पियन टीम इस जीत से तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गयी है जबकि हरियाणा की टीम छठे स्थान पर है। 

हार का सामना करने वाली बंगाल और पुणे की टीमें क्रमश: आठवें और 11वें पायदान पर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल