1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियाल मैड्रिड की बढ़ी मुश्किलें, दो और प्रमुख खिलाड़ी हुए कोविड से संक्रमित

रियाल मैड्रिड की बढ़ी मुश्किलें, दो और प्रमुख खिलाड़ी हुए कोविड से संक्रमित

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2021 11:33 am IST,  Updated : Dec 22, 2021 11:33 am IST

स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड के स्टार डिफेंडर डेविड अलाबा और मिडफील्डर इस्को अलारकॉन भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही क्लब में इस बीमारी से संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या आठ हो गयी है। 

David alaba- India TV Hindi
Real Madrid's troubles increased, two more important players infected with Covid Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड की मुश्किलें बढ़ीं
  • डेविड अलाबा और मिडफील्डर इस्को अलारकॉन भी कोविड-19 से संक्रमित
  • क्लब में इस बीमारी से संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या आठ हो गई

स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। टीम के स्टार डिफेंडर डेविड अलाबा और मिडफील्डर इस्को अलारकॉन भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही क्लब में इस बीमारी से संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या आठ हो गयी है। 

बुधवार को एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण मैच से पहले डिफेंडर डेविड अलाबा के संक्रमित होने से इस क्लब की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। मैनेजर कार्लों एंचिलोटी इस मुकाबले में अलाबा की जगह नाचो को टीम में जगह दे सकते हैं। लुका मोड्रिच, मार्को असेंसियो, रोड्रिगो, गैरेथ बेल, मार्सेलो और गोलकीपर एंड्री लुनिन पहले ही परीक्षण पॉजिटिव आने के कारण टीम से बाहर हैं। इनमें से कोई भी खिलाड़ी स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ होने वाले मैच के लिये उपलब्ध नहीं रहेगा। 

ISL 2021-22: एटीके मोहन बागान ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 3-2 से हराया

वहीं बिलबाओ भी चार खिलाड़ियों के बिना खेलेगा। जिनमें स्पेन नेशनल टीम के प्रमुख गोलकीपर उनाई सिमोन और डिफेंडर इनिगो मार्टिनेज शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल