1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ऑस्ट्रेलिया ओपन खिताब

रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ऑस्ट्रेलिया ओपन खिताब

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 27, 2024 07:56 pm IST,  Updated : Jan 27, 2024 07:56 pm IST

Australia Open में भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने इतिहास रचा है। उन्होंने मेंस डब्लस के फाइनल में अपने साथी खिलाड़ी मैथ्यू एबडेन इटली की जोड़ी को हराया।

Rohan Bopanna- India TV Hindi
रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया ओपन में भारत के स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने शनिवार, 27 जनवरी को इतिहास रचा, जब उन्होंने अपने साथी मैथ्यू एबडेन के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 मेंस डबल्स खिताब जीतकर अपना पहला मेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने रॉड लेवर एरेना में फाइनल मुकाबला जीतने के लिए इटली की सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी को सीधे सेटों में 7-6, 7-5 से हराया।

बोपन्ना का दमदार प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा और उन्होंने अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। बुधवार (24 जनवरी) को एटीपी मेंस डबल्स में दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने के बाद, बोपन्ना ने अब एक और ऐतिहासिक जीत को हासिल कर लिया है और वह जैसे फॉर्म में हैं उसे देखकर ऐसा लगता नहीं है कि वह जल्द ही रुकने वाले हैं।

कैसा रहा मैच का हाल

इटालियन और इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी के बीच शिखर संघर्ष उतार-चढ़ाव से भरा था, लेकिन शुरुआत से ही मैच में मैथ्यू एबडेन और रोहन बोपन्ना ने नियंत्रण बनाए रखा। इटालियन जोड़ी द्वारा अच्छा खेल दिखाने के बाद पहला सेट टाई-ब्रेकर में चला गया। हालांकि, बोपन्ना और एबडेन द्वारा जबरदस्त दबदबा दिखाने के बाद टाई-ब्रेकर इटालियन जोड़ी के लिए सही नहीं रहा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारत-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने टाई-ब्रेकर में सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी को 7-0 से हरा दिया। इसके बाद खेल का दूसरा सेट खेला गया।

दूसरे सेट का खेल

दूसरे सेट में मुकाबला बराबरी का रहा और साथ ही दोनों जोड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। दूसरा सेट 5-5 से बराबरी पर था और ऐसा लग रहा था कि बोपन्ना और एबडेन ने मैच का रुख अपने पक्ष में कर दिया, लेकिन इसके बाद एक और टाई-ब्रेकर की स्थिति बनी। 43 वर्षीय बोपन्ना और 36 वर्षीय एब्डेन ने उछाल पर दो गेम जीतकर मुकाबला अपनी तरफ कर लिया। मैथ्यू एबडेन का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने 2013 में अपने स्लोवाक-ऑस्ट्रेलियाई साथी जार्मिला गजडोसोवा के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स्ड डबल्स जीता और 2022 में हमवतन मैक्स परसेल के साथ विंबलडन में मेंस डबल्स भी जीता।

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: भारत और जीत के बीच आए ओली पोप, तीसरे दिन इंग्लैंड की दमदार वापसी

IPL ऑक्शन में किसी ने नहीं दिया भाव, अब रणजी ट्रॉफी मुकाबले में इस खिलाड़ी ने लगा दिया तिहरा शतक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल