Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत को मिला सिल्वर लेकिन गोल्ड की बाजी फिर मार ले गए पाकिस्तान के अरशद नदीम, सिर्फ इतना रहा अंतर

भारत को मिला सिल्वर लेकिन गोल्ड की बाजी फिर मार ले गए पाकिस्तान के अरशद नदीम, सिर्फ इतना रहा अंतर

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : May 31, 2025 06:52 pm IST, Updated : May 31, 2025 06:52 pm IST

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलीट्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। 31 मई को भारत के उभरते जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Asian Athletics Championship- India TV Hindi
Image Source : GETTY सचिन यादव और अरशद नदीम

जैवलिन थ्रो के उभरते भारतीय खिलाड़ी सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 मई को एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल कर दिया। सचिन यादव ने ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 25 साल के सचिन यादव ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 85.16 मीटर तक जैवलिव फेंका। वहीं, मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.40 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। सचिन और अरशद के बीच 1.24 मीटर का अंतर रहा। 

सचिन यादव गोल्ड मेडल भले ही न जीत सके लेकिन उन्होंने अपनी बेस्ट थ्रो फेंकी। उत्तर प्रदेश में बागपत के निकट खेकड़ा गांव के एक किसान परिवार में जन्में यादव का इससे पहले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.39 मीटर था। इस स्पर्धा में भाग ले रहे भारत के एक अन्य खिलाड़ी यशवीर सिंह ने भी प्रभावित किया। उन्होंने 82.57 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। 

दूसरी तरफ, भारत के अनिमेष कुजूर और विथ्या रामराज ने क्रमश: पुरुषों की 200 मीटर फाइनल और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता। कुजूर ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20.32 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए कांस्य पदक जीता। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 20.40 सेकंड का अपना पिछला रिकॉर्ड बेहतर किया, जो उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। 

विथ्या ने जीता कांस्य 

जापान के तोवा उजावा ने 20.12 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक, जबकि सऊदी अरब के अब्दुलअजीज अताफी (20.31 सेकंड) ने रजत पदक जीता। महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में एशियाई खेलों की पदक विजेता विथ्या ने भारत को दिन का दूसरा कांस्य पदक दिलाया। तमिलनाडु की 26 वर्षीय एथलीट ने 56.46 सेकंड का समय लेकर पोडियम स्थान हासिल किया। चीन की मो जियादी ने 55.31 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता, जबकि बहरीन की ओलुवाकेमी अडेकोया 55.32 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस दौड़ में भाग लेने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी अनु राघवन 57.46 सेकंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रहीं। महिलाओं की 200 मीटर की दौड़ में ज्योति याराजी 23.47 सेकंड के समय के साथ पांचवें जबकि नित्या गंधे 23.90 सेकंड के समय के साथ सातवें स्थान पर रहीं। याराजी ने इस सप्ताह की शुरुआत में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।

(PTI Inputs)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement