1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. SAFF Championship: छेत्री की सेना ने कटाया फाइनल का टिकट, रोमांचक सेमीफाइनल में लेबनान को चटाई धूल

SAFF Championship: छेत्री की सेना ने कटाया फाइनल का टिकट, रोमांचक सेमीफाइनल में लेबनान को चटाई धूल

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jul 01, 2023 10:36 pm IST,  Updated : Jul 01, 2023 11:59 pm IST

SAFF Championship 2023: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में लेबनान को हराते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है।

SAFF Championship 2023- India TV Hindi
SAFF Championship 2023 Image Source : PTI

SAFF Championship 2023: सैफ चैंपियनशिप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम ने लेबनान को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। मैच का समय खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी जब दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं तो मैच पेनाल्टी में गया। जहां भारत ने अपने चारों मौकों पर गोल किया और लेबनान सिर्फ दो ही गोल कर पाया।  

पेनल्टी में चमके ये खिलाड़ी

भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। भारत और लेबनान निर्धारित समय के बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी गोल नहीं कर सकीं जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम के लिए करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री, अनवर अली, नाओरेम महेश सिंह और उदांता सिंह कुमाम ने गोल किए। वहीं लेबनान के लिए वालिद शऊर और मोहम्मद सादेक ही गोल कर सके जबकि हसन मातोक और खलील बदेर चूक गए।

कुवैत ने जीता पहला सेमीफाइनल मुकाबला

कुवैत ने अब्दुल्लाह अल ब्लोशी के गोल की बदौलत बांग्लादेश को 1-0 से हराकर सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। कुवैत के लिए अब्दुल्लाह ने पहले हाफ के अतिरिक्त समय के अंत में विजयी गोल दागा। अब उनका सामना चार जुलाई को होने वाले फाइनल में भारत से होगा।

दोनों टीमों ने गंवाए गोल के मौके

इस गोल से पहले दोनों टीमों ने अच्छे मौके गंवा दिए। दूसरे हाफ में बांग्लादेश ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन कुवैत के गोलकीपर अब्दुल रहमान की सतर्कता से उसकी सारे प्रयास नाकाम रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल