Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. China Masters के सेमीफाइनल में पहुंचे सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी, क्वार्टर फाइनल में दर्ज की आसान जीत

China Masters के सेमीफाइनल में पहुंचे सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी, क्वार्टर फाइनल में दर्ज की आसान जीत

Written By: Hitesh Jha
Published : Sep 19, 2025 07:11 pm IST, Updated : Sep 19, 2025 07:11 pm IST

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने China Masters बैडमिंटन टूर्नामेंट में मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty- India TV Hindi
Image Source : AP सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी

भारत के बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चाइना मास्टर्स 2025 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। ये जोड़ी चाइना मास्टर्स 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। आठवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीन के रेन जियांग यू और झी हाओनान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और एक बेहतरीन जीत दर्ज की।

सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने क्वार्टर फाइनल में सीधे सेट में दर्ज की जीत

सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने क्वार्टर फाइनल में गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी का सामना किया और सीधे सेटों में उनको 21-14 और 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। गौरतलब है कि सात्विक-चिराग की जोड़ी दूसरे सेमीफाइनल में चौथे क्वार्टर फाइनल के विजेता का सामना करेगी।

सातवां सेमीफाइनल मैच खेलेंगे सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी

टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल लियो रोली कार्नांडो, बागस मौलाना और आरोन चिया, सोह वूई यिक के बीच खेला जा रहा है। आगामी सेमीफाइनल मुकाबला सात्विक-चिराग का 2025 में सातवां सेमीफाइनल होगा। इस स्टार जोड़ी ने अपने क्वार्टर फाइनल में 37 मिनट में ही मैच को खत्म कर दिया और वे अपने आगामी मैच में एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनके पास फाइनल में भी जगह बनाने का मौका होगा।

टूर्नामेंट में खेल रहे अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो चाइना मास्टर्स का पहला सेमीफाइनल साउथ कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे के बीच खेला जाएगा, जिनका मुकाबला फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी से होगा। साउथ कोरिया की इस जोड़ी के पास अनुभव है और ये जोड़ी अगले चरण में अपनी जगह बना सकती है।

हांगकांग ओपन के फाइनल में  सात्विक-चिराग की जोड़ी को मिली थी हार

गौरतलब है कि सात्विक-चिराग हाल ही में हांगकांग ओपन का फाइनल हारने के बाद वहां खिताब जीतने से चूक गए थे और अब वे चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट में खिताब जीतकर इसकी भरपाई करने की कोशिश करेंगे। फाइनल में उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से हो सकता है, ऐसे में वहां सात्विक-चिराग को मैच जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अब देखना ये होगा कि भारत की ये जोड़ी सेमीफाइनल में कैसा प्रदर्शन करती है।

यह भी पढ़ें:

सुपर-4 में पहुंचे वाली चारों टीमों के कप्तानों की ICC T20 Rankings, सूर्या सबसे आगे; पाकिस्तानी कैप्टन काफी पीछे

IND-A vs AUS-A: ड्रॉ पर खत्म हुआ पहला टेस्ट मैच, भारत की तरफ से दो बल्लेबाजों ने लगाए शतक

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement