1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोएडा के पूर्व डीएम सुहास एलवाई ने दुनिया में लहराया तिरंगा, पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

नोएडा के पूर्व डीएम सुहास एलवाई ने दुनिया में लहराया तिरंगा, पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

 Reported By: Vishal Singh Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 14, 2023 09:27 pm IST,  Updated : May 14, 2023 09:52 pm IST

नोएडा के पूर्व डीएम सुहास एलवाई ने पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है।

Suhas LY - India TV Hindi
Suhas LY Image Source : TWITTER

नोएडा के डीएम रह चुके सुहास एलवाई ने थाईलैंड में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में देश का झंड़ा एक बार फिर लहरा दिया है। उन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। बता दें कि सुहास पहले पैरालंपिक खेलों में भी भारत के लिए मेडल ला चुके हैं और उन्होंने एक बार फिर से पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन किया है।

सुहास ने फिर किया कमाल

बता दें कि इस पूरे ही टूर्नामेंट में सुहास का जलवा रहा। उन्होंने कुल मिलाकर 7 मुकाबले इस टूर्नामेंट में खेले और किसी में भी अपने विरोधी को कोई मौका नहीं दिया। सुहास ने अपने इस स्वर्णिम सफर में इंडोनेशिया, फ्रांस, दक्षिण कोरिया और अपने देश के खिलाड़ियों के खिलाफ भी मुकाबले जीते। फाइनल मुकाबले की बात करें तो सुहास ने अपने ही देश के सुकांत कदम को एक कांटे के मुकाबले में 21-14, 17-21, 21-14 से मात दी। 

कई बार पहले भी किया है कमाल

इतना ही नहीं सुहास पहले भी देश को कई बार गौरव हासिल करा चुके हैं। हाल ही में सुहास ने स्पेन में आयोजित हुई बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। यहां तक कि सुहास ने पैरालंपिक गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था। सुहास लंबे समय से खेलों की दुनिया में देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल