1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत और पाकिस्तान में जन्मे ये खिलाड़ी दूसरे देशों में क्रिकेट में भी मचा रहे हैं धमाल

भारत और पाकिस्तान में जन्मे ये खिलाड़ी दूसरे देशों में क्रिकेट में भी मचा रहे हैं धमाल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 24, 2022 03:25 pm IST,  Updated : Aug 25, 2022 06:18 am IST

दुनिया की लगभग सभी इंटरनेशनल टीम में हमे भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी देखने को मिल जाते हैं। आइए नजर डालते हैं भारत और पाकिस्तान मूल के कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो दूसरे देशों के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।

Monty Panesar- India TV Hindi
मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड के लिए खेला क्रिकेट Image Source : AP

Highlights

  • भारत और पाकिस्तान में क्रिकेट के दीवाने हैं सभी
  • भारत और पाकिस्तान के खिलड़ी दुनिया की सभी इंटरनेशनल टीम में हैं शामिल
  • कई भारतीयों ने दूसरे देखो के लिए खेला है इंटरनेशनल क्रिकेट

क्रिकेट की बात कि जाए और भारत-पाकिस्तान का नाम उसमें न आए ऐसा हो नही सकता। इंग्लैंड में जन्में इस खेल को भारत और पाकिस्तान के लोगों ने इस कदर अपना लिया है मानों यह खेल यहीं का हो। सोशल मीडिया से लेकर गली के नुक्कड़ तक लोग आपको क्रिकेट पर चर्चा करते नज़र आ जाएंगे। यही वजह है की दुनिया की लगभग सभी इंटरनेशनल टीम में हमे भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी देखने को मिल जाते हैं। आइए नजर डालते हैं भारत और पाकिस्तान मूल के कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो दूसरे देशों के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। 

1. तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi)

साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तबरेज शम्सी भारतीय मूल से  तालुकात रखते हैं। हालांकि उनका जन्म साऊथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में 18 फरवरी 1990 को हुआ था। मगर उनके माता-पिता भी भारतीय मूल के हैं। शम्सी ने कई बार अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं। शम्सी ने भारत के बल्लेबाजों को भी अपनी स्पिन गेंदों से खासा परेशान किया है। 

2. मोईन अली (Moeen Ali)

इंग्लैंड के धुआंधार ऑलराउंडर मोईन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से नाता रखते हैं। उनका जन्म 18 जून 1987 को इंग्लैंड के बिर्मिंघम में हुआ था। मगर उनके दादा पीओके के मीरपुर से इंग्लैंड शिफ्ट हुए थे। मोईन अली उर्दू और पंजाबी समझ और बोल सकते हैं। वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं। उन्होंने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी। उन्होंने इंग्लैंड के लिए साल 2019 में ODI वर्ल्ड कप भी जीता है। 

3. आदिल रशीद (Adil Rashid)

इंग्लैंड के ऑलटाइम स्पिन बॉलर आदिल रशीद भी मोईन अली की तरह ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मीरपुर से नाता रखते हैं। उनका जन्म तो इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर में हुआ था मगर उनके पूर्वज साल 1967 में मीरपुर से इंग्लैंड शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने इंग्लैंड को बेहद महत्वपूर्ण मैच जितवाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 118 वनडे मैचों में कुल 166 विकेट लिए है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए साल 2019 में ODI वर्ल्ड कप भी जीता है। 

4. ईश सोढ़ी  (Ish Sodhi)

न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलने वाले ईश सोढ़ी का पूरा नाम इन्द्रबीर सिंह सोढ़ी है। सोढ़ी का जन्म 31 अक्टूबर 1992 को भारत के लुधियाना में हुआ था। मफर 4 साल की उम्र में ही वह न्यूजीलैंड के पापाटोएटोए में शिफ्ट हो गए। उन्होंने टी20 विश्व कप 2016 में न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए अपने दम पर भारत को मैच हराया था। 

5. उस्मान ख्वाजा  (Usman Khawaja)

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ था। मगर उनका परिवार पाकिस्तान से न्यू साउथ वेल्स शिफ्ट हो गया। उस्मान ख्वाजा पाकिस्तान मूल के पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला हो। उन्होंने साल 2010-11 में खेले गए एशेज सीरीज में डेब्यू किया था।

6. मोंटी पनेसर   (Monty Panesar)

इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेल चुके मोंटी पनेसर का जन्म 25 अप्रैल 1982 को इंग्लैंड के लूटन में हुआ था। मोंटी पनेसर के माता-पिता भारत के पंजाब से तालुकात रखते हैं। मोंटी के माता-पिता उनके जन्म से पहले पंजाब से इंग्लैंड शिफ्ट कर गए थे। उन्होंने भारत के ही खिलाफ साल 2006 में नागपुर में डेब्यू किया था। बीसीसीआई के कहने पर उन्होंने पीसीबी की ओर से आयोजित कश्मीर प्रीमियर लीग से अपना नाम हटा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल