1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Wimbledon 2025: सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को मिली हार, यानिक सिनर ने मारी बाजी; दोनों फाइनलिस्ट तय

Wimbledon 2025: सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को मिली हार, यानिक सिनर ने मारी बाजी; दोनों फाइनलिस्ट तय

 Published : Jul 12, 2025 12:25 am IST,  Updated : Jul 12, 2025 12:25 am IST

विंबडलन 2025 के सेमीफाइनल में यानिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को हरा दिया और फाइनल में एंट्री कर ली। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में सेमीफाइनल मुकाबला जीता है।

नोवाक जोकोविच- India TV Hindi
यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच Image Source : WIMBLEDON TWITTER

विंबडलन ओपन 2025 के मेंस सिंगल्स के दोनों फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। कार्लोस अल्काराज का सामना अब यानिक सिनर से 13 जुलाई को होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में यानिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को एकतरफा मुकाबले में मात दी। सिनर ने 6-3, 6-3, 6-4 से मैच अपने नाम किया। उन्होंने पहली बार विंबडलन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है।

यानिक सिनर ने कही ये बात

जीत के बाद यानिक सिनर ने कहा कि यह अद्भुत है, यह दर्शाता है कि मैं एक खिलाड़ी के रूप में सभी तरह से निखर रहा हूं, जो अहम है, मैं आगे बढ़ते रहने और मेहनत करने की कोशिश कर रहा हूं। पांच साल पहले जब मैंने इस सतह पर शुरुआत की थी, तो मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा था। मैं वास्तव में बहुत अच्छी तरह से नहीं चल पाता था, लेकिन अब मैं बहुत बेहतर चल रहा हूं।

सिनर चारों ग्रैंडस्लैम के फाइनल में बना चुके जगह

यानिक सिनर 1995 के बाद पांचवें ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने चारों ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। उनसे पहले रोजर फेडरर, राफेल नडाल, एंडी मरे और नोवाक जोकोविच ऐसा कर चुके हैं। वह टेनिस की दुनिया में दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने जोकोविच को लगातार पांच मैचों में शिकस्त दी थी। पहले राफेल नडाल थे।

अल्काराज से पार पाना नहीं होगा आसान

अब विंबलडन 2025 का खिताब जीतने के लिए यानिक सिनर का सामना कार्लोस अल्काराज से होगा। उनके लिए अल्काराज से निपटना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, क्योंकि अल्काराज बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में टेलर फ्रिट्ज को हराया था। सिनर ने अभी तक तीन ग्रैंडस्लैम जीते हैं। इनमें ऑस्ट्रेलियन ओपन (2024, 2025) और यूएस ओपन (2024) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

जसप्रीत बुमराह ने ध्वस्त किया कपिल देव का महारिकॉर्ड, सभी भारतीय बॉलर्स को छोड़ा पीछे

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इन 2 टीमों ने किया क्वालीफाई, इटली ने पहली बार मारी एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल