1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बीजिंग खेलों के लिए नहीं जाएंगे लेकिन कोई विरोध नहीं- ऑस्ट्रिया के चांसलर

बीजिंग खेलों के लिए नहीं जाएंगे लेकिन कोई विरोध नहीं- ऑस्ट्रिया के चांसलर

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 14, 2021 03:54 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 03:54 pm IST

ऑस्ट्रिया के चांसलर ने कहा, "हम खेलों के राजनीतिकरण के खिलाफ हैं और यूरोपीय यूनियन के संपर्क में हैं। आस्ट्रिया से कोई भी शीर्ष राजनेता ओलंपिक खेलों के लिए चीन नहीं जाएगा।"

Won't go for Beijing Games but no protest, says austrian...- India TV Hindi
Won't go for Beijing Games but no protest, says austrian leader Image Source : GETTY

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर ने कहा है कि उनके देश का कोई भी शीर्ष राजनेता बीजिंग शीतकालीन खेलों के लिए नहीं जाएगा लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसा चीन में कोरोना वायरस पाबंदियों के कारण किया जाएगा और यह राजनयिक विरोध नहीं है।

चांसलर नेहामेर ने यह टिप्पणी मंगलवार को जर्मनी के दैनिक समाचार पत्र डाइ वेल्स में की। इससे पहले ऑस्ट्रिया और यूरोपीय यूनियन के कई अन्य देशों के विदेश मंत्रियों ने स्पष्ट कर दिया था कि चीन के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर चिंता जताते हुए खेलों के राजनयिक बहिष्कार के अमेरिका के अह्वान से जुड़ने को लेकर वे अधिक उत्सुक नहीं हैं।

नेहामेर के हवाले से कहा गया, "हम खेलों के राजनीतिकरण के खिलाफ हैं और यूरोपीय यूनियन के संपर्क में हैं। आस्ट्रिया से कोई भी शीर्ष राजनेता ओलंपिक खेलों के लिए चीन नहीं जाएगा।"

उन्होंने कहा, "हालांकि यह कोई राजनयिक विरोध या बहिष्कार नहीं है। चीन में कोविड पाबंदियां काफी कड़ी हैं और इसलिए ऐसा किया जा रहा है।"

IND vs SA : कोहली के वनडे सीरीज से ब्रेक लेने पर बोले पूर्व कप्तान अजहरुद्दिन, 'सही समय पर लिया जा सकता था यह फैसला'

नेहामेर ने कहा, "कोविड महामारी के कारण राजनेता चीन में अपने देश के खिलाड़ियों से निजी तौर पर नहीं मिल सकते। इसलिए आस्ट्रिया से राजनेताओं या राजनयिक का चीन जाकर वहां अपने खिलाड़ियों से वीडियो कांफ्रेंस में बात करने का कोई मतलब नहीं है। इसकी जगह हम विएना में अपने खिलाड़ियों से मिलने को प्राथमिकता देंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल