Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. WWE फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर, जल्द बिकने वाली है रेसलिंग कंपनी!

WWE फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर, जल्द बिकने वाली है रेसलिंग कंपनी!

Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4 Published : Apr 03, 2023 02:33 pm IST, Updated : Apr 03, 2023 02:33 pm IST

WWE Selling Deal: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट कंपनी के बिकने की खबरें सामने आ रही हैं। इसको जानकर फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है।

रोमन रेन्स और उनके...- India TV Hindi
Image Source : WWE FACEBOOK रोमन रेन्स और उनके मैनेजर पॉल हेमन

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) वैसे तो अमेरिका के न्यू यॉर्क की एक रेसलिंग कंपनी है। लेकिन इसकी पहचान पूरी दुनिया में बन चुकी है। हर देश का कोई ना कोई ऐसा रेसलर हुआ है जिनकी पहचान सिर्फ अमेरिका में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो गई है। उन्हीं में से एक हैं भारत के स्टार रेसलर द ग्रेट खली। उनकी कद कांठी जैसा रेसलर आज तक WWE में भी नहीं हुआ। अब एक खबर जो इस कंपनी से जुड़ी सामने आ रही है उसे जानकर फैंस चौंक जाएंगे। दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आ रहा है कि विंस मैकमेहन की यह कंपनी जल्द बिकने वाली है।

रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक WWE को UFC की पैरेंट कंपनी Endeavor को बेचने की बातचीत चल रही है। Endeavor के मालिक Ari Emanuel हैं। इस डील की जानकारी कभी भी शेयर की जा सकती है। UFC और WWE मिलकर एक नई कंपनी बना सकते हैं जिसका 51 पर्सेंट शेयर Endeavor को मिलेगा और 49 पर्सेंट WWE के खाते में जाएगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी सामने आई है कि Endeavor की तरफ से इस डील के लिए करीब 9.3 बिलियन यूएस डॉलर ऑफर किए गए हैं।

किसे मिल सकती है कौन सी जिम्मेदारी?

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नई कंपनी के सीईओ भी Endeavor के मालिक एमैनुअल ही होंगे। वहीं विंस मैकमेहन को एग्जीक्यूटिव चेयमैन की पोस्ट मिल सकती है। इसके अलावा Endeavor के प्रेसीडेंट मार्क शापिरो (Mark Shapiro) नई कंपनी में भी यही जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही डाना व्हाइट (Dana White) UFC की प्रेसीडेंट और निक खान WWE के प्रेसीडेंट बने रह सकते हैं। इसी वीकेंड WWE द्वारा फ्लैगशिप लाइव इवेंट रेसलमेनिया को कैलिफोर्निया में होस्ट किया गया था। अब उसके तुरंत बाद कंपनी के बिकने की जानकारी सामने आ रही है। 

WWE जल्द बिक सकता है
Image Source : GETTY IMAGESWWE जल्द बिक सकता है

किसने की थी कंपनी की शुरुआत?

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी पिछले कुछ महीनों से खरीदार ढूंढ रही थी। जनवरी 2023 में ही मैकमेहन की चेयरमैन के तौर पर वापसी हुई थी। WWE के मौजूदा शेयर 33% से ज्यादा की ग्रोथ में चल रहे हैं। कंपनी की मार्केट वैल्यू इस वक्त करीब 6.79 बिलियन यूएस डॉलर से ज्यादा है। WWE के बिकने से फैंस को जहां झटका लग सकता है वहीं कंपनी का पुराना बिजनेस भी खत्म हो सकता है। इस कंपनी की शुरुआत विंस मैकमेहन के पिता ने 20वीं सदी के मध्य में की थी। मैकमेहन ने इसका कार्यभार 1982 से संभाला। इसे पहले WWF (World Wrestling Federation) के नाम से जाना जाता था बाद में यह WWE हो गई।

यह भी पढ़ें:-

चेपॉक में माही की सेना का भयानक रिकॉर्ड, 1426 दिन बाद लौटेगी एमएस धोनी की CSK

IPL 2023: पहले हफ्ते इन पांच टीमों ने किया विजयी आगाज, देखें सभी मैचों के रिजल्ट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement