1. Hindi News
  2. तमिलनाडु
  3. न्‍यूज
  4. तमिलनाडु पर लश्‍कर के आतंकियों की नज़र, घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद हाई अलर्ट

तमिलनाडु पर लश्‍कर के आतंकियों की नज़र, घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद हाई अलर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2019 01:01 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 01:01 pm IST

तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की घुसपैठ होने संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Tamilnadu- India TV Hindi
Tamilnadu Image Source :

कोयंबटूर। तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की घुसपैठ होने संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार खुफिया जानकारी इस ओर इशारा करती है कि श्रीलंका से समुद्री रास्ते के जरिए राज्य में लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादी आए और कोयंबटूर समेत अन्य शहरों में जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि राज्य में हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और पूजा स्थलों समेत कई जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आगे किसी भी संभावित घुसपैठ को रोकने के लिए खासतौर पर तटीय जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि कोयंबूटर में गहन गश्त हो रही है। शहर में और सीमा क्षेत्रों में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि घुसपैठियों की पहचान या उनकी राष्ट्रीयता के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन उनमें से एक व्यक्ति पाकिस्तान का है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें तमिलनाडु