कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑडियो डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Hammer ने हाल ही में खास Airflow Neo TWS ईयरबड्स लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स को बेहद किफायती कीमत 599 रुपये में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस TWS में 80 घंटे का बैटरी बैकअप, ENC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हमने इस TWS को कुछ दिन इस्तेमाल किया है, जानें कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस...
Hammer Airflow Neo TWS- डिजाइन
सबसे पहले हम इस TWS के डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करते हैं। इसका डिजाइन एक बजट TWS होने के लिहाज से ठीक लगेगा। यह ईयरबड्स एक ही ग्रे कलर में आता है। इसमें प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें थोड़ी मैट फिनिश मिलती है। वहीं, इसके दोनों बड्स में पर्पल कलर का ईयरटिप्स लगा है, जो देखने में इसे आकर्षक बनाता है। ओवरऑल बड्स का वजन काफी कम है, जिसकी वजह से इसे कैरी करना आसान है।
Hammer Airflow Neo TWS- कंफर्ट
कंफर्ट की बात करें तो दोनों बड्स काफी हल्के हैं। इन्हें कान में लगाने के बाद यह आपको भारी नहीं लगेंगे। इसके साथ एक्स्ट्रा ईयरटिप्स भी दिए गए हैं, जिन्हें यूजर अपने कान की साइज के हिसाब से लगा सकते हैं। चार्जिंग केस का भी वजन ज्यादा नहीं है, जिसकी वजह से इसे कैरी करना आसान है। TWS के बॉक्स में ईयरटिप्स के अलावा एक USB Type C चार्जिंग केबल दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसके चार्जिंग केस को चार्ज कर सकते हैं।

Hammer Airflow Neo TWS- कनेक्टिविटी
इस TWS को फोन या किसी अन्य डिवाइस से कनेक्ट करने बेहद आसान है। जैसे ही आप बड्स को चार्जिंग केस के निकालेंगे इसके लाइट्स ब्लिंक करने लगेंगे। इसके बाद आप अपने फोन या डिवाइस में ब्लूटूथ ऑन करके इसे आसानी से पेयर कर सकेंगे। इस बड्स की सबसे अच्छी बात हमें ये लगी की इसमें ENC फीचर मिलता है, जिसकी वजह से क्लियर कॉलिंग को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। साथ ही, यह लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन 6 को सपोर्ट करता है। हालांकि, इस ईयरबड्स को आप एक साथ दो डिवाइस के साथ कनेक्ट नहीं कर पाएंगे।

Hammer Airflow Neo TWS- बैटरी बैकअप
Hammer Airflow Neo TWS को आप एक बार फुल चार्ज करने के बाद चार से पांच दिन आराम से यूज कर सकते हैं। इसके बड्स को एक बार चार्ज करने के बाद 6 घंटे तक यूज किया जा सकता है। चार्जिंग केस में बड्स को 5 से 6 बार फुल चार्ज किया जा सकता है। इस तरह आपको कम से कम 40 घंटे का बैकअप मिल जाता है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि यह 80 घंटे का बैटरी बैकअप देता है।

Hammer Airflow Neo TWS- हमारा एक्सपीरियंस
अगर, आप 600 रुपये की प्राइस रेंज में ऐसा TWS खरीदना चाहते हैं, जिसे डेली यूज में इस्तेमाल किया जा सके तो हम आपको इस ईयरबड्स को रेकोमेंड करेंगे। अगर, आपको बेहतर नॉइज कैंसिलेशन और एडवांस फीचर वाला ईयरबड्स चाहिए तो ये सब इसमें नहीं मिलेगा। आप इस ईयरबड्स का इस्तेमाल कॉलिंग और म्यूजिक सुनने के लिए कर सकते हैं।