1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Samsung Galaxy S26 Vs Samsung Galaxy S25: सैमसंग का नया गैलेक्सी फोन कितना है दमदार? जानें क्या हैं बड़े अंतर

Samsung Galaxy S26 Vs Samsung Galaxy S25: सैमसंग का नया गैलेक्सी फोन कितना है दमदार? जानें क्या हैं बड़े अंतर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 26, 2026 01:13 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 01:13 am IST

Samsung Galaxy S26 Vs Samsung Galaxy S25: सैमसंग ने अपनी Galaxy S सीरीज को अपग्रेड किया है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन फोन Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra लॉन्च किए हैं। Galaxy S26 पिछले साल आए Galaxy S25 के मुकाबले कितना दमदार है?

Samsung Galaxy S26 Vs Samsung Galaxy S25- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी S26 Vs सैमसंग गैलेक्सी S25 Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S26 Vs Samsung Galaxy S25: सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज ग्लोबली लॉन्च हो गई है। इस सीरीज को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर उतारा है। इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल पिछले साल आए Galaxy S25 के मुकाबले कितना बेहतर है? आइए जानते हैं...

Samsung Galaxy S26 Vs Samsung Galaxy S25: क्या हैं बड़े अपग्रेड्स

डिस्प्ले - सैमसंग ने अपने नए वाले Galaxy S26 के डिस्प्ले को पिछले साल आए Galaxy S25 के डिस्प्ले के मुकाबले बड़ा बनाया है। Galaxy S25 में 6.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है। वहीं, नए लॉन्च हुए फोन में 6.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि, ये अंतर इतना कम है कि यूजर्स को इसका अंदाजा भी नहीं लगेगा। दोनों ही फोन के डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।

प्रोसेसर- सैमसंग ने नए लॉन्च हुए मॉडल में 2nm टेक्नोलॉजी वाला प्रोसेसर यूज किया है। यह फोन Exynos 2600 के साथ भारत में लॉन्च हुआ है। Galaxy S25 में Exynos 2500 दिया गया है। दोनों ही फोन 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं।

  Samsung Galaxy S26 Samsung Galaxy S25
डिस्प्ले 6.3 इंच AMOLED, 120Hz 6.2 इंच AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 2600 Exynos 2500
स्टोरेज 12GB, 512GB 12GB, 512GB
बैटरी 4300mAh, 25W, 15W 4000mAh, 25W, 15W
कैमरा 50MP + 10MP + 12MP, 12MP 50MP + 10MP + 12MP, 12MP
कीमत 87,999 रुपये से शुरू 80,999 रुपये से शुरू

बैटरी- Galaxy S26 में 4,300mAh की बड़ी बैटरी दी है। पिछले साल आए मॉडल में 4,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों ही फोन 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग दी गई है।

कैमरा- दोनों ही फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 50MP का मेन, 10MP का टेलीफोटो और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा।

OS- सैमसंग का नया मॉडल Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 पर काम करता है। पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल को भी Android 16 में अपग्रेड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S25 Ultra से कितना अलग है Galaxy S26 Ultra? जानें 5 बड़े अंतर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक