1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. कम्प्यूटर की बोर्ड के 10 शार्टकट्स, जो आसान कर देंगे आपका काम

कम्प्यूटर की बोर्ड के 10 शार्टकट्स, जो आसान कर देंगे आपका काम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 25, 2015 04:35 pm IST,  Updated : Nov 25, 2015 04:44 pm IST

नई दिल्ली: कम्प्यूटर पर काम करने वाले अधिकांश लोग माउस का इस्तेमाल करने के आदी होते हैं। कोई भी पुरानी फाइल ढूंढ़नी हो, कोई विंडो को छोटा करना हो, दो विंडो एक साथ ओपन करनी

कम्प्यूटर की बोर्ड के...- India TV Hindi
कम्प्यूटर की बोर्ड के 10 शार्टकट्स

नई दिल्ली: कम्प्यूटर पर काम करने वाले अधिकांश लोग माउस का इस्तेमाल करने के आदी होते हैं। कोई भी पुरानी फाइल ढूंढ़नी हो, कोई विंडो को छोटा करना हो, दो विंडो एक साथ ओपन करनी हों या फिर मॉनीटर पर चालू सभी प्रोग्राम को बंद करना हो इसके लिए अब आपको माउस छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम आपको कुछ ऐसे की-बोर्ड शार्टकट्स बताएंगे जो आपको लंबे प्रासेस को शार्ट कर आपका काफी सारा वक्त बचाएंगे। जानिए कम्प्यूटर के ऐसे शार्टकट्स जिनका इस्तेमाल आप शायद अब तक नहीं करते थे।


1. Windows Key + Arrow: यह विंडो 7 का एक बहुत ही अच्छा फीचर है यह फीचर विंडो 8 में भी उपलब्ध है। इस कीवर्ड की सहायता से आपकी स्क्रीन दो हिस्सों में बंट जाती है जिससे की आपको काम करने में परेशानी नहीं होती और आप आसानी से काम कर सकते है।  Windows + Left Arrow को दबाने से  कम्प्यूटर के लेफ्ट जगह पर आपकी विंडो खुल जाएगी और Windows + Right Arrow को दबाने से कम्प्यूटर के राइट जगह पर विंडो खुल जाएगी। Windows + Up  Arrow से आप किसी भी विंडो को मेक्सिमाइज़ कर सकते हैं। तथा Window + Down Arrow ले आप किसी भी विंडो को मीनिमाइज़ कर सकते हैं।

2. Shift + Arrow: इसके इस्तेमाल से आप अपने लिखे गए किसी भी चीज को हाईलाइट कर सकते है। अगर आर cntrl का इस्तेमाल करते है तो एक वर्ड की बजाए आप पूरी लाइन को हाईलाइट कर सकते है। cntrl+b से आप वर्डस को बोल्ड भी कर सकते है।

3. Alt + F4: किसी विंडो को बिना माउस को छुए बंद करने के लिए आप इस कीवर्ड का इस्तेमाल कर सकते है ALT+F4 को दबाने से आपकी विंडो के सारे प्रोग्राम बंद हो जाएंगे।
अगली स्लाइड में पढ़ें और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक