1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अंतरिक्ष में 197 दिन बिताकर सुरक्षित धरती पर लौटे 3 अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष में 197 दिन बिताकर सुरक्षित धरती पर लौटे 3 अंतरिक्ष यात्री

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 20, 2018 12:41 pm IST,  Updated : Dec 20, 2018 12:41 pm IST

तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 197 दिन का समय बिताया है

3 Astronauts Return From International Space Station- India TV Hindi
3 Astronauts Return From International Space Station Image Source : AP

नई दिल्ली। अंतरिक्ष में स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 6 महीने से ज्यादा का वक्त बिताकर 3 अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं, तीन यात्रियों में एक यात्री रूस, एक अमेरिका और एक यूरोपियन की स्पेस एजेंसी से है। उनका विमान कजाकिस्तान में निर्धारित समय से एक मिनट पहले स्थानीय समय सुबह 11.02 मिनट पर उतरा।

विमान के उतरते समय यात्रियों ने रेडियो पर जानकारी दी थी कि वह स्वस्थ महसूर कर रहे हैं। वीमान के उतरने की जानकारी मिलने के बाद रूस की रेस्क्यू टीम बिमान के उतरने वाली जगह पर पहुंची और उनकी देखभाल में लग गई। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 197 दिन का समय बिताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक