1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में 35 करोड़ लोग करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल

भारत में 35 करोड़ लोग करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Feb 20, 2016 09:36 pm IST,  Updated : Feb 20, 2016 09:36 pm IST

भोपाल: अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल के अनुसार भारत में 35 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। इनमें से 15.20 करोड़ लोग इंटरनेट के लिये मोबाइल का उपयोग करते हैं। 15 करोड़ से ज़्यादा

35 crore Indians use Internet- India TV Hindi
35 crore Indians use Internet

भोपाल: अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल के अनुसार भारत में 35 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। इनमें से 15.20 करोड़ लोग इंटरनेट के लिये मोबाइल का उपयोग करते हैं।

15 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स मोबाइल पर करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल

गूगल और वाक्स फांउडेशन द्वारा कल यहां संयुक्त रूप से आयोजित पत्रकारों की कार्यशाला में गूगल इंडिया के स्ट्रेटेजिस्ट सर्च क्वालिटी आशीष कल्सी ने कहा, भारत में 35 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं तथा इनमें से 15.20 करोड़ मोबाइल फोन के जरिये इंटरनेट उपयोग करते हैं।

2017 में भारत में होंगे 50 करोड़ इंटरनेट यूज़र्स

कल्सी ने कहा कि वर्ष 2017 तक भारत में 50 करोड़ लोग इंटरनेट के उपयोगकर्ता हो जाएंगे तथा इनमें से 40 करोड़ मोबाइल फोन के जरिये इंटरनेट इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने गूगल के विभिन्न टूल्स के बारे में उपस्थित पत्रकारों को विस्तार से बताया साथ ही पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया।

तेज़ी से बढ़ रही है हिंदी में गूगल का इस्तेमाल करने वालों की संख्या

भारत में आज गूगल पर 95 प्रतिशत अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है तथा शेष पांच प्रतिशत उपयोग में सभी भारतीय भाषाएं शामिल हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं में सबसे अधिक उपयोग हिन्दी का हो रहा है और यह तेज गति से बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा, आज जिसके पास सामग्री है वह राजा है और गूगल सभी लोगों को समान अवसर देता है, बशर्ते उनकी सामग्री पुख्ता होनी चाहिये। इस मौके पर उपस्थित मध्यप्रदेश माध्यम के ओएसडी पुष्पेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि डिजिटल मीडिया पर अच्छी और गुणवत्तापूर्ण जानकारी अधिक से अधिक उपलब्ध कराना आज के समय की मांग है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक