1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सड़क पर चलती है, हवा में उड़ती है यह कार, नाम है ऐरोमोबिल 3.0

सड़क पर चलती है, हवा में उड़ती है यह कार, नाम है ऐरोमोबिल 3.0

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Aug 25, 2016 04:32 pm IST

क्या आपने कभी ऐसी कार की कल्पना की है जो जमीन पर तो चलती ही हो, हवा में भी उड़ती हो?कई लोगों को यह यकीन नहीं होगा लेकिन ऐसी कार पर काम चल रहा है और इस काम में एक-दो नहीं बल्कि कई कंपनियां लगी हैं।

पंख फैलाए ऐरोमोबिल 3.0।
पंख फैलाए ऐरोमोबिल 3.0।

इसे बनाने वाली कंपनी के मुताबिक, यह कार अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है और अक्टूबर 2014 से बिल्कुल असली फ्लाइट कंडिशन में इसकी टेस्टिंग की जा रही है। कंपनी का कहना है कि यदि सबकुछ सही रहा तो अगले दो तीन सालों में यह कार बाजार में आ जाएगी।

इस कार की कीमत के बारे में कंपनी का कहना है कि यह अभी तय नहीं किया गया है। कंपनी के मुताबिक इस कार की कीमत एक स्पोर्ट्स कार और एक हल्के स्पोर्ट्स विमान की संयुक्त कीमत के बराबर होगी। यानी कि इस कार को खरीदने के लिए ग्राहकों को करोड़ों खर्च करने होंगे।

खुले विंग्स में तो यह कार शानदार लगती ही है। पर क्या आपको पता है कि इस कार का कॉकपिट कैसा है। अगले पेज पर देखें...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक