1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सड़क पर चलती है, हवा में उड़ती है यह कार, नाम है ऐरोमोबिल 3.0

सड़क पर चलती है, हवा में उड़ती है यह कार, नाम है ऐरोमोबिल 3.0

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Aug 25, 2016 04:32 pm IST

क्या आपने कभी ऐसी कार की कल्पना की है जो जमीन पर तो चलती ही हो, हवा में भी उड़ती हो?कई लोगों को यह यकीन नहीं होगा लेकिन ऐसी कार पर काम चल रहा है और इस काम में एक-दो नहीं बल्कि कई कंपनियां लगी हैं।

ऐरोमोबिल 3.0।- India TV Hindi
ऐरोमोबिल 3.0।

नई दिल्ली: क्या आपने कभी ऐसी कार की कल्पना की है जो जमीन पर तो चलती ही हो, हवा में भी उड़ती हो? कई लोगों को यह यकीन नहीं होगा लेकिन ऐसी कार पर काम चल रहा है और इस काम में एक-दो नहीं बल्कि कई कंपनियां लगी हैं। हाल ही में विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस ने भी घोषणी की है कि वह उड़ने वाली कार पर काम कर रही है। इस तस्वीर में जो कार आपको दिख रही है वह एयरबस जैसी बड़ी कंपनी की नहीं है। 

इन्हें भी पढ़ें:

जी हां, हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वह है ऐरोमोबिल और इसकी कार का नाम है ऐरोमोबिल 3.0। यह कंपनी स्लोवाकिया की है और काफी जोर-शोर से इस कार पर काम कर रही है। कंपनी की मानें दो अगले 1-2 साल में यह कार तैयार हो जाएगी। इस कार की खास बात यह है कि यह एक टैंक ईंधन में लगभग 700 किमी तक की दूरी तय कर सकेगी।

यदि आप सोच रहे हैं कि इस कार को पार्क कैसे करेंगे तो आपको बता दें कि इस कार की विंग्स को फोल्ड भी कर सकते हैं। हवा में उड़ते समय इसके विंग्स खुले रहेंगे लेकिन जैसे ही यह सड़क पर आएगी आप इसकी विंग्स को आसानी से फोल्ड कर पाएंगे। ऐरोमोबिल के मुताबिक इस कार को उसी टेक्नॉलजी के इस्तेमाल से बनाया जा रहा है जिस टेक्नॉलजी से आज की कारें और हवाई जहाज बनाए जाते हैं।​

अब इस कार की यह तस्वीर तो आपने देख ली। अगले पेज पर देखिए पंख फैलाए कितनी खूबसूरत दिखती है यह ‘फ्लाइंग कार’...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक