1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सड़क पर चलती है, हवा में उड़ती है यह कार, नाम है ऐरोमोबिल 3.0

सड़क पर चलती है, हवा में उड़ती है यह कार, नाम है ऐरोमोबिल 3.0

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Aug 25, 2016 04:32 pm IST

क्या आपने कभी ऐसी कार की कल्पना की है जो जमीन पर तो चलती ही हो, हवा में भी उड़ती हो?कई लोगों को यह यकीन नहीं होगा लेकिन ऐसी कार पर काम चल रहा है और इस काम में एक-दो नहीं बल्कि कई कंपनियां लगी हैं।

ऐरोमोबिल 3.0 का कॉकपिट।
ऐरोमोबिल 3.0 का कॉकपिट।

इस कार को हवा में उड़ाने के लिए प्राइवेट पाइलट लाइसेंस की जरूरत होगी। यदि आपके पास लाइसेंस नहीं है तो फिर आप यह कार नहीं उड़ा पाएंगे। अलग-अलग देशों में इस कार को ऑपरेट करने के लिए अलग-अलग नियम हो सकते हैं। 

कंपनी के मुताबिक इस कार को सही से उड़ाने के लिए कम से कम 40 घंटे की फ्लाइट ट्रेनिंग होना जरूरी है। हालांकि यदि आप इस कार को रोड पर ही दौड़ाना चाहते हैं तो उसके लिए आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी मान्य होगा।​

अगले पेज पर आपको बता रहे हैं कि कंपनी कबसे इस कार के लिए ऑर्डर करना शुरू कर रही है। और हां, इस ‘फ्लाइंग कार’ की एक और स्पेशल तस्वीर तो है ही...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक