1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एयरटेल ने प्रीपेड इंटरनेट दरों में कटौती की

एयरटेल ने प्रीपेड इंटरनेट दरों में कटौती की

 Written By: IANS
 Published : Jul 17, 2016 05:10 pm IST,  Updated : Jul 17, 2016 06:36 pm IST

देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपनी प्रीपेड मोबाइल इंटरनेट दरों में कटौती करते हुए 67 फीसदी अतिरिक्त डाटा का लाभ देने की घोषणा की है।

airtel- India TV Hindi
airtel

नई दिल्ली: देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपनी प्रीपेड मोबाइल इंटरनेट दरों में कटौती करते हुए 67 फीसदी अतिरिक्त डाटा का लाभ देने की घोषणा की है। 

नई दरों के अनुसार, 

655 रुपये के मासिक पैक के अंतर्गत 5 जीबी 3जी/4जी डाटा मिलेगा, जबकि पहले इस पैक में 3 जीबी डाटा ही मिलता था।

वहीं 455 रुपये के मासिक पैक के अंतर्गत कंपनी 2 जीबी की जगह अब 3 जीबी 3जी/4जी डाटा प्रदान करेगी।
25 रुपये के 2जी पैक में 45 फीसदी अतिरिक्त डाटा प्रदान करते हुए 100 एमबी से बढ़ाकर 145 एमबी कर दिया गया है।
2 रुपये प्रतिदिन के 2जी पैक में अतिरिक्त डाटा प्रदान करते हुए इसे 30 एमबी से बढ़ाकर 48 एमबी कर दिया गया है।

कंपनी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "मासिक 3जी/4जी पैक में अतिरिक्त डाटा का लाभ देने से मौजूदा ग्राहकों में डाटा की खपत बढ़ेगी। वहीं सैचेट पैकों पर दी गई छूट पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों को प्रोत्साहित करेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक