1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 5 हजार रुपये से भी कम है इन 4जी स्मार्टफोन्स की कीमत

5 हजार रुपये से भी कम है इन 4जी स्मार्टफोन्स की कीमत

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Aug 24, 2016 07:27 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 07:31 pm IST

आम धारणा है कि 4जी स्मार्टफोन महंगे होते हैं और कुछ हद तक यह बात सही भी है, लेकिन कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जिन्होंने बेहद अफॉर्डेबल 4जी स्मार्टफोन्स उतारे हैं। इनकी कीमत 5,000 रुपये से भी कम है।

सैमसंग जेड2।
सैमसंग जेड2।

सैमसंग जेड2
सैमसंग ने जेड2 टिजेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह एक ड्यूल सिम फोन है। इसमें 10.16 इंच की डब्ल्यूवीजीए टीएफटी स्क्रीन और क्वॉड-कोर 1.5GHz प्रोसेसर मौजूद हैं। जेड2 में एलईडी फ्लैश की सुविधा के साथ 5 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सेल का है। 

जेड2 में 8जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जेड2 में 1500एमएच की बैटरी लगी है। इस फोन का सबसे खास फीचर इसका माईमनीट्रांसफर ऐप है जो बगैर डाटा के ही पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। इस फोन की कीमत 4,590 रुपये रखी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक