1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लाया 249 रुपए में अनलिमिटेड वायरलाइन ब्रॉडबैंड प्लान

BSNL लाया 249 रुपए में अनलिमिटेड वायरलाइन ब्रॉडबैंड प्लान

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2016 09:54 am IST,  Updated : Sep 03, 2016 09:54 am IST

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि 9 सितंबर से ‘बी बी 249’ प्लान पेश करेगी. इस प्लान में ग्राहक बिना डेटा लिमिट की चिंता के जितना चाहे ब्रॉडबैंड डेटा डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें 2mbps की स्पीड होगी।

bsnl- India TV Hindi
bsnl

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL ने कहा कि वह शीघ्र ही एक प्रोत्साहन असीमित वायरलाइन ब्रॉडबैंड प्लान लाएगी जिसके तहत एक महीने में 300 GB तक डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए डेटा लागत एक रुपये प्रति जीबी से भी कम पड़ेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि 9 सितंबर से ‘बी बी 249’ प्लान पेश करेगी. इस प्लान में ग्राहक बिना डेटा लिमिट की चिंता के जितना चाहे ब्रॉडबैंड डेटा डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें 2mbps की स्पीड होगी।

इसके अनुसार, ‘अगर ग्राहक इस प्लान को लगातार एक महीने इस्तेमाल करते हैं तो वे 249 रुपये में 300 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह से प्रति जीबी डेटा डाउनलोड की कीमत एक रुपये प्रति जीबी से भी कम रहेगी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक