1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Coolpad Max भारत में लॉन्च, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज औऱ भी हाईटेक फीचर्स

Coolpad Max भारत में लॉन्च, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज औऱ भी हाईटेक फीचर्स

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : May 20, 2016 08:58 pm IST,  Updated : May 20, 2016 08:58 pm IST

नई दिल्‍ली: चाइनीज स्‍मार्टफोन कंपनी Coolpad ने भारत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज वाला अपना नया स्‍मार्टफोन Max लॉन्च कर दिया है। यह भारत में पेश कंपनी का अब तक का सबसे

Coolpad Max- India TV Hindi
Coolpad Max

नई दिल्‍ली: चाइनीज स्‍मार्टफोन कंपनी Coolpad ने भारत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज वाला अपना नया स्‍मार्टफोन Max लॉन्च कर दिया है। यह भारत में पेश कंपनी का अब तक का सबसे महंगा फोन है। Coolpad Max की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप एक साथ दो जीमेल, दो व्‍हाट्सएप अकाउंट हैंडल कर सकते हैं। कंपनी ने इस फोन की बिक्री के लिए ऑनलाइन साइट अमेजन के साथ करार किया है। इस फोन की पहली फ्लैश सेल अमेज़न इंडिया पर 30 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

क्‍या हैं Coolpad Max की खासियतें

Coolpad Max के इस हाइएंड फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। अपने नाम की तरह ही यह फोन स्‍पेसिफिकेशंस में भी मैक्‍स है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौजूद है 4 जीबी का रैम। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। इस फोन में डुअल इन वन फ़ीचर भी मौजूद है। इस फ़ीचर को यूज़र की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

एक साथ चला सकेंगे दो Gmail और व्हाट्सऐप

Coolpad Max में यूज़र के लिए मेमोरी दो हिस्सों में उपलब्ध होगी। यूज़र इस हैंडसेट में एक साथ दो जीमेल आईडी, दो व्हाट्सऐप और फेसबुक अकाउंट भी इस्तेमाल कर सकेंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसको पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी।

ये भी पढ़ें: लेटेस्ट फीचर और बेस्ट सिक्योरिटी वाले स्मार्टफोन यूज़र्स को देना लक्ष्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक