1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. ऑस्ट्रेलिया: हवाई यात्रा के दौरान नहीं ले जा सकेंगे सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7, हुआ बैन

ऑस्ट्रेलिया: हवाई यात्रा के दौरान नहीं ले जा सकेंगे सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7, हुआ बैन

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Oct 17, 2016 01:59 pm IST,  Updated : Oct 17, 2016 01:59 pm IST

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया की विमानन कंपनियों ने अपने सभी उड़ानों में सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस हैंडसेट में आग लगने की घटना और उससे जोखिम को देखते हुए यह

during air travel will not take the samsung galaxy Note 7- India TV Hindi
during air travel will not take the samsung galaxy Note 7

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया की विमानन कंपनियों ने अपने सभी उड़ानों में सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस हैंडसेट में आग लगने की घटना और उससे जोखिम को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। एयरलाइंस क्वान्टास और वर्जिन आस्ट्रेलिया का यह निर्णय कल से प्रभाव में आ गया है।

क्वान्टास ने एक बयान में अपने ग्राहकों को उड़ानों में सैमसंग ग्लैक्सी नोट सात नहीं ले जाने की सलाह दी है। इस हैंडसेट की बैटरी से आग लगने का जोखिम को देखते हुए प्रतिबंध लगाया गया है। हाल में दुनिया भर में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। जेट स्टार का परिचालन क्वान्टास करती है। इसमें कहा गया है, इस हैंडसेट को विमानों में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

सैमसंग के अन्य हैंडसेट पर इसका कोई असर नहीं होगा। वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने भी इसी प्रकार का बयान जारी कर सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 के ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। कंपनी टाइगर एयरलाइंस का परिचालन करती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक