1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आया एक अनोखा डिवाइस जो करेगा आपके घर और बच्चों की सुरक्षा

आया एक अनोखा डिवाइस जो करेगा आपके घर और बच्चों की सुरक्षा

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Apr 27, 2016 03:30 pm IST,  Updated : Apr 27, 2016 03:34 pm IST

स्टार्ट अप कंपनी इवोएक्सवाईजेड एक ऐसा अनोखा डिवाइस बनाया है जो आपके घर और बच्चों की सुरक्षा करेगा। इस अनोखे डिवाइस का नाम इवोटैग है।

security- India TV Hindi
security

नई दिल्ली: स्टार्ट अप कंपनी इवोएक्सवाईजेड एक ऐसा अनोखा डिवाइस बनाया है जो आपके घर और बच्चों की सुरक्षा करेगा। इस अनोखे डिवाइस का नाम इवोटैग है। यह डिवाइस स्मार्टफोन में एप के साथ मिलकर काम करता है। जब कभी भी कोई खतरे में पड़ता है तो यह डिवाइस उसे भांप लेता है। और तुरंत खतरे की सूचना स्मार्टफोन को देता है। यह डिवाइस ‘लॉस्ट एंड फाउंड' की तरह काम करता है। इस डिवाइस से आप दूर बैठे सेल्फी भी ले सकते हैं।  

इवोटैग एक छोटा सा वाटरप्रूफ डिवाइस है जिसे आप बड़ी ही आसानी से किचेन या बैग में लटकाया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है जो अपने बच्चों को भीड़-भाड़ वाले इलाके में लेकर जाते हैं यह डिवाइस आपके खोए हुए बच्चे का पता लगा सकता है।  

इस डिवाइस को अगर बच्चों में लगा दिया जाए तो उनके आपसे ज्यादा दूर जाते ही स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन आने लगेगा। यह डिवाइस प्लग एंड प्ले डिवाइस है जिससे इसे किसी भी उम्र के लोग बड़ी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इवोएक्सवाईजेड टेक्नोलॉजी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिल्पा माहना भटनागर ने बताया, ‘‘इवोटैग डिवाइस से बच्चों की सुरक्षा, बच्चों के व्यवहार का अध्ययन, मरीजों के लोकेशन का प्रबंधन, घर की सुरक्षा समेत कई अन्य काम किए जा सकते हैं।’’

इवोटैग नवीनतम लो इनर्जी की ब्ल्यूटूथ तकनीक से लैस है जिसकी बैटरी क्षमता एक साल की है। यह डिवाइस ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील समेत सभी प्रमुख ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक