1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अब आप घर बैठे कर मुफ्त में पाएंगे मंगल ग्रह की सैर, जानें कैसे

अब आप घर बैठे कर मुफ्त में पाएंगे मंगल ग्रह की सैर, जानें कैसे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2017 04:23 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 04:23 pm IST

क्या आपमें मन में कभी अंतरिक्षयात्रियों की तरह अंतरिक्ष की सैर करने की इच्छा हुई है? यदि हां, तो आप अब अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं, और वह भी बिल्कुल मुफ्त में...

Mars | Photo by - NASA  JPL  GSFC  Arizona State University- India TV Hindi
Mars | Photo by - NASA JPL GSFC Arizona State University Image Source : NASA JPL GSFC ARIZONA

वॉशिंगटन: क्या आपमें मन में कभी अंतरिक्षयात्रियों की तरह अंतरिक्ष की सैर करने की इच्छा हुई है? यदि हां, तो आप अब अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google आपको घर बैठे मंगल ग्रह की सैर कराने के लिए तैयारी कर ली है। और हां, इसके लिए आपको एक रुपया भी चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इस सुविधा का लाभ आप बिल्कुल मुफ्त में उठा पाएंगे। दरअसल, गूगल ने नासा के साथ मिलकर अपने यूजर्स के लिए मंगल ग्रह का आभासी सैर शुरू किया है। इसके तहत नासा के क्यूरिओसिटी रोवर द्वारा ली गई वीडियों और तस्वीरों के माध्यम से आपको मंगल ग्रह की सैर करवाई जाएगी।

गूगल के क्रियेटिव लैब के इंटरैक्टिव प्रोड्यूशर रेयान बुर्क ने एक ब्लॉग पोस्ट में गुरुवार को कहा, ‘इस अनुभव के बेववीआर का प्रयोग कर बनाया गया है, जो एक ऐसी टेक्नॉलजी है जो बिना किसी एप को इंस्टॉल किए आपके ब्राउसरर पर आभासी वास्तविकता मुहैया कराती है। आप इसे वर्चुअल रियलिटी हेडसेट, फोन, या लैपटॉप पर देख सकते हैं।’ यह अनुभव नासा जेट प्रोप्लसन लेबोरेटरी के ऑनसाइट सॉफ्टवेयर की मदद से निर्मित किया गया है, जो वैज्ञानिकों को रोवर ड्राइव की योजना बनाने तथा यहां तक कि मंगल ग्रह पर बैठकें आयोजित करने में मदद करता है।

इस भागीदारी का नेतृत्व करने वाले JPL के OPS लैब के प्रमुख परियोजना प्रबंधक विक्टर लू ने बताया, ‘हम VR और AR प्रौद्योगिकीयों की मदद से हमारे वैज्ञानिकों को रोजाना मंगलवार पर ले जाने में सक्षम होते हैं। अब दुनिया का हर व्यक्ति मंगल की सैर कर सकेगा।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक