1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग को नोट 7 की वापसी से हुआ 3 अरब डॉलर का नुकसान

सैमसंग को नोट 7 की वापसी से हुआ 3 अरब डॉलर का नुकसान

 Written By: IANS
 Published : Oct 14, 2016 08:56 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 08:56 pm IST

दक्षिण कोरिया की तकनीकी दिग्गज सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गैलेक्सी नोट 7 को बाजार से वापस मंगाने के बाद इसे अगले छह महीने में परिचालन मुनाफे में 3 अरब डॉलर की कमी का अनुमान लगाया है।

SAMSUNG NOTE 7- India TV Hindi
SAMSUNG NOTE 7

सियोल: दक्षिण कोरिया की तकनीकी दिग्गज सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गैलेक्सी नोट 7 को बाजार से वापस मंगाने के बाद इसे अगले छह महीने में परिचालन मुनाफे में 3 अरब डॉलर की कमी का अनुमान लगाया है। सैमसंग ने अनुमान लगाया है कि इस साल की चौथी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) में उसकी बिक्री में 2 अरब डॉलर की कमी आएगी और जनवरी से मार्च 2017 के बीच बिक्री में 88 करोड़ डॉलर की कमी आएगी।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अब अपने उत्पादों की बिक्री से पहले गुणवत्ता की जांच के कड़े नियम बनाए हैं, ताकि ग्राहकों की सुरक्षा में इजाफा हो। मंगलवार को कंपनी ने दुनिया भर में अपने गैलेक्सी एस 7 की बिक्री को रोक दिया था। इस फोन की बिक्री इसी साल 19 अगस्त से शुरू हुई थी। इसके बाद इस फोन की बैटरी फटने की विभिन्न देशों में 30 घटनाएं सामने आईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक