1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. MWC 2016: Gionee S8 लॉन्च, इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन पर आप चला सकेंगे 2 व्हाट्सऐप अकाउंट

MWC 2016: Gionee S8 लॉन्च, इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन पर आप चला सकेंगे 2 व्हाट्सऐप अकाउंट

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Feb 23, 2016 04:12 pm IST,  Updated : Feb 23, 2016 06:30 pm IST

जियोनी ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2016 में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ ही नया लोगो और टैग लाइन भी पेश कर दिया है। जियोनी एस 8 की कीमत करीब 34,000 रुपये बताई

Gionee S8 launched with 3D Touch'Display, Dual WhatsApp- India TV Hindi
Gionee S8 launched with 3D Touch'Display, Dual WhatsApp

जियोनी ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2016 में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ ही नया लोगो और टैग लाइन भी पेश कर दिया है। जियोनी एस 8 की कीमत करीब 34,000 रुपये बताई गई है और इसकी बिक्री इसी साल मार्च महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी।

एक फोन पर काम करेंगे दो व्हाट्सऐप नंबर

जियोनी एस 8 की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन पर आप दोनों नंबरों पर अलग-अलग व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकते हैं।

जियोनी 3डी टच प्रेशर सेंसिटिव डिस्प्ले

जियोनी एस 8 की एक और बड़ी खूबी है इसका 3डी टच प्रेशर सेंसिटिव डिस्प्ले। यह इनोवेटिव टच स्क्रीन आपकी उंगली के प्रेशर की तीव्रता के हिसाब से काम करती है। अगर स्क्रीन पर टच पैनल पर किसी ऐप के आइकन को हल्के से प्रेस करते हैं, तो वह ऐप सेलेक्ट हो जाती है, अब अगर आप उसे थोड़ा और ज़्यादा प्रेस करेंगे, तो उस ऐप के कॉन्टेंट की झलक आपको दिखेगी। दबाव और ज़्यादा होने पर वह ऐप खुल जाएगी।

gionee s8 has latest features
gionee s8 has latest features

जियोनी एस 8 के फीचर्स

स्क्रीन: 5.5-इंच एमोलेड डिस्प्ले (फुल एचडी रेज़ोल्यूशन 1080x1920 पिक्सल के साथ)

प्रोसेसर: ऑक्टाकोर मीडियाटेक हेलियो पी 10

ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर: एमिहो 3.2 जो बेस्ड है एंड्रॉइड 6.0 मार्शमैलो पर

रैम: 4 जीबी

रियर कैमरा: 16-मेगापिक्सल

फ्रंट कैमरा: 8-मेगापिक्सल

मेमोरी: 64-जीबी

बैटरी: 3000 एमएएच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक